बीकानेर
अपने बेरुखीपूर्ण व्यवहार के लिए चर्चित राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा ने बीकानेर दौरे के दौरान उस समय अपनी फजीयत करा ली जब उन्हीं की पार्टी की एक वरिष्ठ महिला नेता डोटासरा के व्यवहार से बुरी तरह उखड़ गईं और डोटासरा को यहां तक कह दिया कि ‘हम तो अपने घर में हैं, आप जाइए यहां से।’ इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल गोविन्द डोटासरा दो दिन के बीकानेर दौरे पर थे। शनिवार को उनका दूसरा दिन था। सभी कार्यकर्त्ता डोटासरा से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे थे। इसी दौरान मिलने-मिलाने की बात पर कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता अंजना खत्री से बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि डोटासरा ने अंजना खत्री को वहां से जाने के लिए कह दिया। इस पर अंजना खत्री बुरी तरह भड़क गईं और पलटकर खत्री ने भी पलट कर कहा कि हम तो अपने घर में ही है, आप चलिए यहां से। इसके बाद चीखते हुए खत्री ने सैकड़ों की भीड़ में कार्यकर्ताओं बीच अपना आक्रोश व्यक्त किया।
आपको बता दें कि कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता अंजना खत्री बीकानेर नगर निगम में मेयर पद की दावेदार रहीं हैं। वर्तमान में वह निगम की पार्षद हैं। अंजना खत्री डोटासरा से यही कहने गई थीं कि नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के लिए किसी को भी जिम्मेदारी देने का काम करें। निगम में हमें भाजपा से लड़ना होता है लेकिन अब तक कोई नेता प्रतिपक्ष नहीं बना। बात सुनने के बजाय डोटासरा जाइए, जाइए करने लगे।
अंजना खत्री ने कहा कि इस दौरान कुछ महिलाओं ने फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई। इस पर डोटासरा उखड़ गए और कहा कि आप लोग जाइये यहां से। एक बार तो सभी महिला कार्यकर्ता हट गई लेकिन बाद में स्वयं खत्री मंत्री के पीछे गई और कहा कि पार्टी के विषय में एक मिनट बात करनी है। इस पर डोटासरा फिर नाराज हो गए। कहा कि आप जाइये, इस पर खत्री ने पूछा कहां जायें? घर जायें क्या? इस पर डोटासरा ने कहा, हां घर जाइए।
अब अंजना खत्री भी डोटासरा की इसी बेरुखी से भड़क गईं और डोटासरा को सबके सामने कहा कि हमारा घर तो ये बीकानेर ही है, आप जाइये यहां से? इतना कहने के बाद अंजना खत्री कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गई और अपने ही प्रदेशाध्यक्ष के बारे में चीख-चीख कर कहने लगीं कि ये बदतमीजी नहीं चलेगी। हमें कहा जा रहा है कि जाओ अपने घर। अगर इसको जरूरत ही नहीं है तो आप जाएं अपने घर। डोटासरा पर अपना गुस्सा उड़ेल कर अंजना खत्री सर्किट हाउस से निकल गईं।
वापस बुलाया फिर भी तवज्जो नहीं दी
कुछ स्थानीय नेताओं ने डोटासरा को समझाया कि अंजना खत्री सामान्य कार्यकर्ता नहीं है बल्कि मेयर की उम्मीदवार रही हैं। इस पर अंजना खत्री को वापस बुलाया गया तो डोटासरा ने कहा वो सबसे मिलने के लिए ही आए हैं। बाद में अंध विद्यालय में भी अंजना खत्री डोटासरा के कार्यक्रम में पहुंची लेकिन डोटासरा ने अंजना खत्री को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
