भरतपुर की सड़कों पर उतरी पर्यावरण की ‘हरी सेना’ | 9 झांकियां, गौरैया बचाओ अभियान और हजारों कदमों ने दिया बड़ा संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर भरतपुर में हरित बृज सोसायटी और जिला प्रशासन की विशाल जागरूकता रैली निकली। 9 झांकियों, गौरैया बचाओ अभियान और हजारों प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

भरतपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर भरतपुर ने ऐसा नजारा देखा, जहां सड़कों पर सिर्फ लोग नहीं, बल्कि पर्यावरण बचाने का संकल्प चलता दिखाई दिया। हरित बृज सोसायटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल जनजागरूकता रैली ने शहरवासियों को स्वच्छ और हरित भविष्य का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ राजस्थान सरकार अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर राहुल सैनी (एडीएम सिटी), उमेश कुमार (क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल) एवं शिवानी दायमा (जिला अध्यक्ष, भाजपा) सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सोसायटी अध्यक्ष डॉ. संगीता चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया।

Health Capsule: घुटनों का दर्द, पेट का तनाव और महिलाओं की परेशानी… | आयुष मंत्रालय ने बताया एक ऐसा योगासन, जिसके फायदे जानकर चौंक जाएंगे

सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि रैली कुम्हेर गेट से शुरू होकर मुख्य बाजार, कोतवाली, लक्ष्मण मंदिर, गंगा मंदिर और चौबुर्जा मार्ग से होते हुए नेहरू पार्क, किला भरतपुर पहुंची।

9 झांकियों ने दिखाया प्रदूषण का सच, गौरैया बचाने की भी उठी आवाज

रैली समन्वयक ओमप्रकाश चौधरी, सचिव मनोज तिवारी तथा सदस्य दीपक शर्मा एवं प्रमोद सैनी ने बताया कि इस वर्ष रैली में प्रदूषण के विभिन्न स्वरूपों, उनके दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों को दर्शाती कुल 9 आकर्षक झांकियां शामिल की गईं।

विशेष आकर्षण रहा गौरैया बचाओ अभियान। अभियान की अध्यक्ष कविता सिंह एवं उनकी टीम के नेतृत्व में निकाली गई झांकी ने लोगों का ध्यान तेजी से घटती गौरैया आबादी की ओर आकर्षित किया।

रास्ते में कचरा भी उठाया, अनुशासन की भी मिसाल बनी रैली

शकुन वर्मा, मीना शर्मा एवं डॉ. मीनू अग्रवाल के नेतृत्व में पूरी रैली बेहद अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से संचालित हुई।

वहीं संजू शर्मा, सुनिता कुशवाह, मृदुला, दीप्ति वीरेंद्र और सीमा ने रैली के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मार्ग में बिखरे कचरे को भी एकत्रित करवाया और स्वच्छता का व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किया।

जगह-जगह पुष्पवर्षा, पौधों और कॉटन बैग से किया सम्मान

श्रीभगवान, संतोष खंडेलवाल एवं एस.एस. यादव ने बताया कि विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने रैली का पुष्पवर्षा और शीतल पेय वितरित कर स्वागत किया।

सोसायटी के एस.सी. पितलिया, विकास मित्तल, अवनीश शर्मा, ज्ञानेश सोनी एवं महेंद्र सोनी ने स्वागतकर्ताओं का पटका पहनाकर तथा पौधा और कॉटन बैग भेंट कर आभार जताया।

स्काउट बच्चों ने बढ़ाया उत्साह, नेहरू पार्क में हुआ समापन

रैली में गिरिराज गर्ग एवं सीओ देवेंद्र ने स्काउट बच्चों के साथ सहभागिता निभाई। हिमांशु सारस्वत, धीरेन्द्र सिंह और अरुण जैन ने बताया कि रैली का समापन नेहरू पार्क, किला भरतपुर में आयोजित समारोह के साथ हुआ।

समारोह में शीलम सिंह एवं नीतू जैन द्वारा उपस्थित सदस्यों को जूट बैग वितरित किए गए। साथ ही भामाशाह ओ.पी. माहेश्वरी एवं सोसायटी महासचिव सतेंद्र यादव को जन्मदिन के अवसर पर पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ समापन

समापन समारोह में उमेश कुमार, गिरधारी तिवारी (वरिष्ठ भाजपा नेता), राजन सिंह (संग्रहालय अध्यक्ष) एवं देवेंद्र चामड़ (अध्यक्ष, गायत्री शक्तिपीठ) सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

रैली में सोसायटी के डॉ. कमलेश सिसोदिया, डॉ. करुणा गौर, जगदीश शर्मा, अशोक गुप्ता, ब्रजेश सिंह, रश्मि, अंजना सोनी, सुषमा गोयल, लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी, तुलसीराम शर्मा, वीरपाल सिंह, विजय कुमार शर्मा, गौरव शर्मा, तृप्ति गर्ग, अमिता शर्मा, राजेश चौधरी, जगदीश यादव, धनंजय सिंह, ब्रह्मानंद शर्मा, अमित शर्मा, दीनदयाल, मांगीलाल, शंकर लाल, लोकेश सिंघल, कमलेश कुमार, प्रमोद खंडेलवाल सहित प्रदूषण नियंत्रण मंडल का स्टाफ, नगर निगम कर्मचारी, नरेगा कार्मिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

“एक वृक्ष, अनेक जीवन — स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ भविष्य” के संकल्प के साथ रैली का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

40 फिल्मों का महाधमाका | एक बार Zee Cinema लगाया तो रिमोट ढूंढते रह जाएंगे आप

7 नए IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी | राजस्थान के इन जिलों में संभालेंगे प्रशासन की कमान

OTS पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका: सरकार का फैसला रद्द | कहा- सत्ता बदली है, वादा नहीं; अब पुराने प्लान पर ही बनेगा प्रोजेक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *