पोस्टर से कविता तक गूंजा पर्यावरण का संदेश | ‘नीड़ से नभ तक’ कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

दौसा में अनुराग सेवा संस्थान और ओजस क्लासेस द्वारा आयोजित ‘नीड़ से नभ तक पर्यावरण चेतना कार्यक्रम’ में पोस्टर, स्लोगन, निबंध और कविता प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

दौसा। पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने और नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘नीड़ से नभ तक’ पर्यावरण चेतना कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और जागरूकता दोनों का अनूठा संगम देखने को मिला। पोस्टर, स्लोगन, निबंध और कविता प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके प्रयासों को सराहा गया।

पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर अनुराग सेवा संस्थान लालसोट एवं ओजस क्लासेस दौसा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश समाज तक पहुंचाना रहा।

बस में 85 लाख, घर से 45 लाख और मिले | बीज निगम के नामित निदेशक तक पहुंची ACB की जांच

बच्चों ने रचनात्मकता से दिया हरित भविष्य का संदेश

प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने अपने विचारों और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।

सम्मानित विद्यार्थियों में पायल बैरवा, यशस्वी खंडेलवाल, पूनम, आयुषी सैनी, हिताक्षी, राधिका शर्मा, सोनम कंवर, रोशनी महावर, अंजलि सैनी, मोनिका गुप्ता, अक्षिता सैनी, जिया जायसवाल, रिया जायसवाल, प्रतिज्ञा श्री अमरोलिया, इशिका महावर, हिमांशी बैरवा, दिया स्वामी और आफरीन सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे।

जयपुर में सनसनी: साइकिल लेकर निकली वंशिका, सुबह मिली लाश | CCTV में कैद आखिरी सफर, अब हर फ्रेम से तलाशा जा रहा सच, परिजन धरने पर बैठे

पर्यावरण संरक्षण को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उप कोषाधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में वन विभाग दौसा के आशीष शर्मा, शिक्षाविद एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अंजना त्यागी, शिक्षाविद डॉ. मनीषा शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी श्यामलाल शर्मा तथा मुख्य वक्ता के रूप में अर्बन एनवायरमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कमलेश शर्मा उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी तथा दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलावों के माध्यम से प्रकृति को बचाने का आह्वान किया।

नई पीढ़ी को जागरूक बनाना जरूरी: उत्कर्ष नारायण

ओजस क्लासेस के निदेशक उत्कर्ष नारायण ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति रुचि, संवेदनशीलता और जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन चुका है और नई पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक बनाना समय की मांग है।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे शिक्षाविद और गणमान्यजन

कार्यक्रम में अनुराग सेवा संस्थान के सचिव श्याम सुंदर शर्मा, कार्यक्रम के संस्थापक सियाराम शर्मा, सचिव अनिल नीमला, कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजीव रावत, शिक्षाविद प्रियव्रत शर्मा एवं संस्थान अध्यक्ष अंशुल सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय द्वारा आयोजित कौशल विकास शिविर के प्रभारी दिनेश महावर, कमलकांत शर्मा, विष्णु शर्मा, नरेश शर्मा, कैलाश सोनी, बृजमोहन कानपुरा और श्याम प्रकाश उपाध्याय सहित कई सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बस में 85 लाख, घर से 45 लाख और मिले | बीज निगम के नामित निदेशक तक पहुंची ACB की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *