जयपुर
अनर्गल बयानबाजी को लेकर केंद्रीय नेतृत्व भी नाराज
भाजपा संगठन ने लगातार अनर्गल बयानबाजी करने वाले नेताओं को अब पूरी तरह से राडार पर ले लिया है। डा. रोहिताश्व शर्मा को नोटिस देने के बाद करीब डेढ़ दर्जन अन्य नेता भी पार्टी के राडार पर आ गए हैं। इन नेताओं को भी जल्द ही पार्टी नोटिस देकर जवाब-तलब करेगी। सूत्रों का कहना है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ने अनर्गल बयानबाजी को गंभीरता से लिया है और उसने इसके खिलाफ एक्शन लेने को पार्टी की प्रदेश इकाई को साफ-साफ कह दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर नेता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खेमे के हैं।
माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व से ऐसे संकेत मिलने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के चेतावनी भरे बयान भी पिछले कुछ दिनों से आने शुरू हो गए हैं। सतीश पूनिया ने 25 जून को पत्रकार वार्ता के दौरान साफ भी किया कि जहां पार्टी को लगेगा, कार्रवाई करेंगे। नेताओं को अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में सिर्फ इतना कहा कि कार्रवाई कब होगी इसके लिए देखते रहिए आज तक, इंतजार कीजिए कल तक। पूनिया के इस बयान से साफ हो गया है कि इस बार पार्टी सख्ती बरतेगी। ताकि इस तरह की बयानबाजी और अंदरखाने संगठन के खिलाफ बन रही रणनीतियों को रोका जा सके।
आपको बता दें कि प्रभारी अरुण सिंह ने पिछले दिनों दो दिन का जयपुर प्रवास किया था। इस दौरान कई नेताओं की अनर्गल बयानबाजी के मामले सामने आए थे। प्रभारी ने ऐसे बयानबाजी कर रहे नेताओं की सूची बनाने के निर्देश दिए थे। इस सूची के आधार पर ही रोहिताश्व शर्मा को नोटिस दिया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
