अहमदाबाद
गुजरात में अहमदाबाद में एक कम्पनी द्वारा बैंक ऑफ इंडिया से 632 करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आने के बाद अब उस कम्पनी के खिलाफ CBI ने FIR दर्ज कर ली है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने अहमदाबाद की कंपनी इलेक्ट्रोथर्म लिमिटेड के छह स्थानों पर तलाशी भी ली। और इसके बाद उसके खिलाफ यह मामला दर्ज किया है।
CBI की विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी और इसके निदेशकों ने बैंक की ओर से दिए गए उधार को दूसरे कार्यों में इस्तेमाल किया है। बैंक में जब यह मामला खुला तो बैंक अधिकारीयों ने इसकी शिकायत CBI को की।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
इलेक्ट्रोथर्म (इंडिया) लिमिटेड, इसके निदेशक मुकेश भंवरलाल भंडारी, प्रबंध निदेशकों शैलेश भंडारी व अविनाश भंडारी और पूर्णकालिक निदेशक नरेंद्र दलाल समेत कुछ अन्य अज्ञात व्यक्ति।
ऐसे कर रही थी पैसे का हेरफेर
सीबीआई ने बताया कि इस कंपनी और इससे जुड़े लोगों ने साल 2012 से 2016 के दौरान बैंक ऑफ इंडिया को 631.97 करोड़ का नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बैंक की विभिन्न क्रेडिट सुविधाओं का लाभ उठाते हुए यह धोखाधड़ी की थी। सीबीआई ने बताया कि बैंक द्वारा कराए गए कंपनी के फॉरेंसिक ऑडिट में पता चला है कि कंपनी कथित तौर पर अपनी सब्सिडियरी और समान निदेशकों वाली सहयोगी कंपनियों के माध्यम से बैंक से मिलने वाले पैसे का हेर-फेर कर रही थी।
झूठे बिल जारी करने वाले डीलर भी शामिल
यह कंपनी कथित तौर पर माल की वास्तविक डिलिवरी के बिना झूठे बिल जारी करने के आरोपी संदिग्ध डीलरों के साथ लेनदेन में भी शामिल थी। सीबीआई ने इस मामले में आरोपी व्यक्तियों के अहमदाबाद में स्थित छह स्थानों पर तलाशी ली। एजेंसी को इस दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। एजेंसी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मामले की जांच जारी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
