अजमेर
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2021 के तहत मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। इनमें सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी और अंग्रेजी विषय के पेपर शामिल हैं। अभ्यर्थियों को राजस्थान, भारत और विश्व की कृषि, जलवायु, भौगोलिक स्थितियां सहित कई विषय पढऩे होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थी इस पाठ्यक्रम के आधार पर मुख्य परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। एग्जाम डेट अभी फाइनल नहीं की गई है।
मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए कुल 4 प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा। प्रत्येक प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा । पहला प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन प्रथम, दूसरा प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन द्वितीय , तीसरा प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन तृतीय और चतुर्थ प्रश्न पत्र सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी का होगा।
मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा होगी। इसमें चारों प्रश्न वर्णनात्मक और विश्लेषणात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी को ये समस्त प्रश्न पत्र देने अनिवार्य होंगे। इन प्रश्न पत्रों में संक्षिप्त मध्यम उत्तर वाले और वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
मुख्य परीक्षा में चौथा प्रश्न पत्र सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी का होगा। इस प्रश्न पत्र में हिंदी और अंग्रेजी का स्तरमान सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा। सभी प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए अनुज्ञात समय 3 घंटा रहेगा। मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या आने वाली रिक्तियों की अनुमानित संख्या का लगभग 15 गुना होगा।
विशेष टॉपिक
- राजस्थान का प्रागैतिहासिक इतिहास, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, सला एवं संस्कृति,पर्यटन, मेले, लोकगीत, लोक देवता और अन्य
- भारत में सिंधुकाल से ब्रिटिशकाल तक ललित कलाएं, वास्तुकला, साहित्य, धार्मिक आंदोलन, धर्म दर्शन, देशी रियासतों का विलय, राज्यों का भाषायी आधार पर पुनर्गठन
- आधुनिक विश्व का इतिहास, पुर्नजागरण, धर्मसुधार, विश्व युद्धों का प्रभाव, एशिया और अफ्रीका में साम्राज्यवाद, उपनिवेशवाद
- विश्व, भारतीय और राजस्थान की अर्थव्यवस्था, खाद्य प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, औद्योगिक नीति,उदारीकरण, वैश्विकरण, राजस्थान की सिंचाई, पशुपालन, आर्थिक नीतियां, आर्थिक गतिविधियों में सरकार की भूमिका विश्व बैंक, विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और अन्य
- भारतीय समाज में क्रांति, जातिवर्ग, राजस्थान में जनजातीय वर्ग, भील,मीणा, गरासिया, समस्याएं व कल्याण
- विपणन की आधुनिक अवधारणा, प्रबंधन, लेखांकन की दोहरी प्रणाली, अंकेक्षण का अर्थ और उद्देश्य, नीतिशास्त्र एवं मानवीय मूल्य, भारतीय और विश्व के चिंतक, डिजिटल इंडिया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और अन्य
- पृथ्वी पर जलवायु, पठार, भारत में पर्यावरण, पर्वत, पठार, राजस्थान का भूगोग, जलवायु, पहाड़, पठार, वनस्पति, मृदा, कृषि, ऊर्जा संसाधन, जैव विविधता
- भारत की विदेश नीति, ब्रिक्स, जी-20, जी-77, सार्क में भारत की भूमिका, राजस्थान, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, खेलकूद, राजस्थान की राज्य नीति, दलीय प्रणाली, भारत और राजस्थान की खेल नीति
- राजस्थान भू राजस्व अधिनियम-1956, राजस्थान काश्तकारी अधिनियम-1955
- हिंदी-उपसर्ग, संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची, मुहावरे, कहावत, पत्र लेखन, प्रारूप लेखन, अनुवाद, पल्लवन
- अंग्रेजी-टेंस, एक्टिव-पेसिव वॉइस, वन वर्ड सब्सिटीट्यूट और अन्य
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
