नई दिल्ली
देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में दो नए MD के नाम तय कर दिए गए हैं। उनके नामों की सिफारिश बैंक बोर्ड ब्यूरो ने कर दी है। इसके बाद अप्वाइंटमेंट ऑफ कैबिनेट कमिटी (एसीसी) इन नामों पर अपनी मुहर लगाएगा। जिनके नामों की सिफारिश की गई है उनके नाम भी सामने आ गए हैं। इनके नाम आईपे मिनी और बीसी पटनायक हैं । जबकि दो नाम रिजर्व में हैं। इसमें एक दिनेश भगत और दूसरे प्रकाश चंद हैं।
आपको बता दें कि LIC में 4 MD का पद हैं। इसमें से एक पद जनवरी में खाली हुआ था। टीसी सुशील कुमार की जगह पर एलआईसी हाउसिंग के सीईओ एस. के. मोहंती को 1 फरवरी को MD बनाया गया था। अब जून में दूसरे MD का पद खाली होगा। जून में इसके चेयरमैन एम.आर कुमार रिटायर होंगे। उनकी जगह पर एस.के मोहंती चेयरमैन की रेस में सबसे आगे हैं। उनके पास ढाई से तीन साल का कार्यकाल बचा होगा। हालांकि वर्तमान MD में मोहंती सबसे जूनियर हैं। पर उन्हें चेयरमैन इसलिए बनाया जाएगा क्योंकि उनके पास रिटायरमेंट के लिए काफी समय है। नियम के अनुसार 2 साल का जिनके पास समय होता है, वे चेयरमैन पद के दावेदार होते हैं।
1 जुलाई को मिनी आईपे एमडी का पद संभालेंगी
मोहंती के चेयरमैन बनने के बाद जो MD की पद खाली होगी, उनकी जगह पर आईपे मिनी को नियुक्त किया जाएगा। उसके बाद जुलाई में विपिन आनंद रिटायर होंगे। उनकी जगह पर बीसी पटनायक को नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद सितंबर में तीसरे MD मुकेश गुप्ता रिटायर होंगे और उनकी जगह पर रिजर्व नाम में से दिनेश भगत को लाया जाएगा। जबकि अगले साल रिटायर होने वाले राजकुमार की जगह पर प्रकाश चंद को लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
- दीपक भारद्वाज बने हिन्दू महासभा भरतपुर के जिलाध्यक्ष
- समर का डबल धमाका, पायल-आशु बनीं चैंपियन, भरतपुर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर
- होर्मुज का ‘विकल्प’ तैयार करने में जुटे इराक-सीरिया! तेल पाइपलाइन पर बड़ा समझौता | ईरान तनाव के बीच बदलेगा Middle East का एनर्जी गेम?
- रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय को मिला नया नेतृत्व
- 5 साल का विजन, रिसर्च पर जोर और 108 पौधों का संकल्प, CTAE पहुंचे कुलगुरु प्रो. धाकड़ ने संकाय से किया सीधा संवाद
- भारत ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, ‘विक्रम-1’ की कामयाबी ने दुनिया को चौंकाया | पहली बार निजी रॉकेट ने हासिल की ऑर्बिट, तीसरे देशों के क्लब में भारत की एंट्री
- भरतपुर जिला बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता का आगाज, समर-समीर से लेकर पायल और हेमा ने दिखाया दम
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
