जयपुर
आयकर विभाग ने हाल ही जिन दो कारोबारी समूहों के रेड मारी थी उनके यहां करीब 340 करोड़ की काली दौलत का पता चला है। छापे की कार्रवाई में आयकर विभाग ने करीब दस करोड़ के जेवर और करीब एक करोड़ की नकदी भी जब्त की है। कार्रवाई अभी जारी है।
विभाग को इस रेड में दोनों समूहों के 51 ठिकानों पर अब तक करीब 340 करोड़ की काली कमाई कागजात मिले हैं। इसके आलावा करीब दस करोड़ की कीमत के 20 किलो सोने के जेवर और एक करोड़ रुपए की नकदी जब्त की गई है।
आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की 50 से ज्यादा टीमों ने इन दोनों कारोबारियों के राजस्थान, मुंबई और उत्तराखंड में 51 ठिकानों पर छापे मारे थे। एक कारोबारी समूह वीटो इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड ,होटल और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा है। इसके जयपुर में 25 ,मुंबई में 8 और हरिद्वार में 1 ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की गई थी। जयपुर में इसके 2 होटल, आदर्श नगर और नेहरू बाजार में व्यापारिक प्रतिष्ठान, मालवीय संस्थानिक क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन शामिल है। दूसरा समूह मनी लॉन्ड्रिंग का काम करता है जिसके जयपुर में 17 स्थानों पर कार्रवाई की गई।
जानकारी मिली है कि विभाग की टीमों ने इन कारोबारियों के यहां से होटल और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कुछ पेन ड्राइव बरामद की हैं। इनमें करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसी तरह मनी लॉन्ड्रिंग का काम करने वाले समूह के ठिकानों से करोड़ों रुपए की संपत्ति के कागजात मिले हैं। यह समूह लोगों को कर्ज देने के लिए उनके संपत्ति के कागजात अपने पास रख लेता था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
