धौलपुर
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी में धौलपुर की एक विवाहित बेटी को उसके ससुराल वालों ने दहेज़ के लालच में जिन्दा जलने का प्रयास किया और फरार हो गए। लड़की के पीहर पक्ष को जैसे ही इसकी सूचना मिली वे फतेहपुर सीकरी पहुंचे और विवाहिता को अधजली अवस्था में धौलपुर के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। विवाहिता की हालत गंभीर बताई जाती है।
विवाहिता की छोटी बहन भारती शर्मा ने बताया कि वर्ष 2008 में बड़ी बहन शालिनी की शादी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी कस्बा निवासी गौरव शर्मा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराली जन दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। समाज के पंच पटेलों को साथ लेकर पंचायतों भी हुई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी छोटी बेटी की शादी कोटा शहर में की थी। जिस वजह से शालिनी के ससुराल वाले और अधिक बौखला गए। रविवार को फिर से विवाहिता के साथ मारपीट की गई। उसके बाद आग लगाकर विवाहिता को जला दिया।
झुलसी हुई अवस्था में ही पीहर में फोन पर बताई आपबीती
झुलसी हुई अवस्था में ही विवाहिता ने फोन कर अपने पीहर वालों को आपबीती बताई। सूचना मिलते ही पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक विवाहिता के ससुरालीजन फरार हो गए। इस पर विवाहिता के माता-पिता ने उसे धौलपुर लाकर जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया। परिजनों ने घटना के बारे में फतेहपुर सीकरी पुलिस कोभीअवगत करा दिया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
