दौसा
दौसा जिले की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो एक्सीडेंट की फर्जी रिपोर्ट कराकर फर्जी क्लेम उठाने का काम करता था। इस गिरोह में कुछ डॉक्टर, वकील और पुलिस के लोग शामिल हैं। ऐसे पंद्रह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभी और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
इनको गिरफ्त में लेने के लिए दौसा जिले के चार थानों दौसा कोतवाली, सदर थाना, नांगल राजावतान व रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की। जानकारी में आया है कि यह गिरोह फर्जी दुर्घटना व पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर लाखों का क्लेम उठाता था। गिरोह में शामिल किरदारों की अपने अलग-अलग भूमिका थी। इनमें एक एक्सीडेंट की झूठी कहानी रचकर कर थाने में फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराता था तो दूसरा फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाता था। तीसरा कानूनी फाइल तैयार करता था।
इस फर्जीवाड़े में पुलिस कंट्रोल रूम की क्यूएसटी से लेकर डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने में एक डॉक्टर तथा पुलिस का एएसआई भी लिप्त पाया गया है। इनके द्वारा कई पुलिस थाना फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले भी उजागर हुए हैं। एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
एक्सीडेंट केस में लगी FR रिओपन की तो खुला राज
24 सितम्बर 2016 को बैजवाड़ी निवासी बत्तीलाल मीणा ने रिपोर्ट दी थी कि उसके पिता रामकुमार मीणा व लक्ष्मीनारायण रेगर समेत कई अन्य लोग भरतहरी अलवर जा रहे थे। इस दौरान दौसा मिड वे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। एएसआई रमेश जाटव ने मामले की जांच करते हुए अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट बताते हुए एफआर लगा दी थी। बाद में केस रिओपन होने पर मामले की जांच तत्कालीन डिप्टी एसपी राजेंद्र त्यागी ने की।
डिप्टी एसपी द्वारा की गई जांच में एएसआई रमेशचंद जाटव व जिला अस्पताल के तत्कालीन मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ.सतीश खंडेलवाल की मिलीभगत उजागर हुई, इसके बाद दोनों के खिलाफ कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया।
जांच में सामने आया कि राम कुमार मीणा की मौत 3 माह पूर्व टीबी की बीमारी से तथा लक्ष्मीनारायण रेगर की मौत हार्ट अटैक से होना पाया गया। उक्त प्रकरण में पुलिस के एएसआइ, जिला अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिष्ट व एडवोकेट चतुर्भुज मीणा द्वारा एक्सीडेंट की फर्जी रिपोर्ट के आधार पर क्लेम उठाने का दोषी पाया गया। आरोपी इसी तरह से कई फर्जी एक्सीडेंट पर लाखों रुपए का क्लेम उठा चुके थे।
इनको किया गिरफ्तार
एडवोकेट चतुर्भुज मीणा निवासी बागपुरा की ढाणी छारेड़ा, डॉ. सतीश खंडेलवाल निवासी आदर्श कॉलोनी दौसा, मनोहर मीणा निवासी खातीवाली ढाणी छारेड़ा, रमेशचंद जाटव निवासी महू इब्राहिमपुर करौली हाल निवासी डोरिया कॉलोनी सोमनाथ चौराहा, कल्याणसहाय मीणा निवासी सिंदोली, राजकमल सिसोदिया निवासी तख़्तेशाही रोड़ कानोता बाग जयपुर, ब्रह्मानंद रेगर निवासी गणेशपुरा कॉलोनी जमवारामगढ़, गोकुल मीणा निवासी खोज्यावाला जयपुर, गैदी देवी निवासी बस्सी, रामप्रसाद रेगर निवासी मोहनपुरा बस्सी, गणपत लाल रेगर चाकसू, अभिमन्यु रेगर निवासी बस्सी, रामकिशन मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा व कल्याणसहाय मीणा निवासी नदीवाली ढाणी बैजवाडी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
- Himachal News: 100 फीट गहरी खाई में समाई प्राइवेट बस, 7 की मौत | 11 घायल, कई की हालत गंभीर; मृतकों के सामने आए नाम
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
