RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव 29 सितंबर को होंगे और अक्टूबर में BCCI के घरेलू टूर्नामेंट शुरू होने हैं। कई वर्गों में कैंप और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं नहीं होने से टीम चयन पर सवाल उठ रहे हैं।