दो घंटे की समझाइश और बदल गया पूरा खेल, जवाहर सिंह बेढ़म की एंट्री के बाद विचित्रा सिंह ने छोड़ी मेयर की रेस, अनुराधा सिंह का रास्ता साफ

भरतपुर नगर निगम मेयर चुनाव में बड़ा सियासी मोड़ आया है। निर्दलीय विचित्रा सिंह ने नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद भाजपा की अनुराधा सिंह अकेली उम्मीदवार रह गई हैं।