यूपी में बड़ा हादसा: बस्ती में हाईवे पर कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

बस्ती 

उत्तर प्रदेश के बस्ती में 12 अगस्त को तड़के बस्ती में भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय  हुआ जब एक तेज रफ्तार कार हाईवे पर एक कंटेंनर  से जा टकराई। हादसा बस्ती में  एनएच-28 पर एक होटल के पास हुआ।

ये सभी एक कार से बस्ती की तरफ आ रहे थे। तभी आगे चल रहे कंटेनर के ब्रेक लेने के चलते कार अचानक बेकाबू होकर उसमें जा टकराई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। टक्कर  इतनी भीषण थी कि  कार के परखच्चे उड़ गए।

चालक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कार में शव इतनी बुरी तरह फंसे हुए थे कि उन्हें गैस कटर से काटकर बाहर निकला गया। कार में चालक सहित 7 लोग सवार थे, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग थे। इसमें  अनम (13) सुरक्षित बच गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों का ठीक तरह से इलाज और प्रभावितों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

इनकी हुई मौत

  • अब्दुल अजीज (50) पुत्र जहूर
  • नरगिस तवस्सुम (48) पत्नी अब्दुल अजीज
  • एनम(18) पुत्री अब्दुल अजीज
  • तिउरा(10) पुत्री अब्दुल अजीज
  • सुबा (6) पुत्री अब्दुल अजीज

बिहार राज्य के भागलपुर के निवासी 50 वर्षीय अब्दुल अजीज लखनऊ के शारदा नगर में पत्नी और 4 बेटियों के साथ रहते थे। यहां प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। अब्दुल का ससुराल झारखंड में है। सास की मौत की खबर मिली तो परिवार के साथ भोर में ही निकल पड़े। शारदानगर का ही रहने वाला अभिषेक गाड़ी चला रहा था।


 

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?