बाराबंकी (यूपी)
सभी हरियाणा से बिहार जा रहे थे
यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे (Lucknow-Ayodhya Highway)पर रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने 19 जिंदगियों को बुरी तरह कुचल दिया। ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लाशें सड़कों पर बिखर गईं। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। कुछ लाशें गाड़ी के नीचे दबे होने की आशंका है। घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। मृतकों में ज्यादातर बिहार के बताए जा रहे हैं।
चारों ओर चीत्कार ही चीत्कार
हादसा उस समय हुआ जब डबल डेकर बस का एक्सल टूट गया और इसलिए ड्राइवर ने बस को हाईवे पर कल्याणी नदी के पुल पर खड़ा कर दिया। बस के यात्री इस कारण नीचे उतर आए और बस के आगे-पीछे हो गए। कुछ यात्री सड़क पर ही लेट गए। इसी दौरान तेज रफ्तार से दौड़े चले आ रहे एक ट्रेलर ने इन सबको बुरी तरह रौंद दिया। इससे लाशें सड़क पर ही बिखर गईं। शरीर के अंग इधर-उधर छितरा गए। सड़क खून से लथपथ हो गई। कई लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। चारों ओर मची चीत्कार के बीच यह वीभत्स दृश्य किसी से देखा नहीं गया। हादसा 27 जुलाई की आधी रात के बाद का है।
बस में सवार थे 150 से ज्यादा यात्री
डबल डेकर में 150 यात्री सवार थे। एक बस रास्ते में खराब मिली थी, जिसके यात्री भी इसी बस में आ गए थे। हादसा कितना दर्दनाक था इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 11 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर फरार मौके से फरार हो गया। बाराबंकी पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। मृतकों व घायलों के परिजन मोबाइल नंबर 9454417464 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
बारिश से रेस्क्यू में खलल
जिसने भी इस हादसे की सुना रात में ही मौके पर दौड़ा चला आया और पुलस को सूचित करते हुए राहत-बचाव शुरू किया। घायलों को रामसनेहीघाट CHC ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल और लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को हाईवे से हटाया। इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने से भी रेस्क्यू में दिक्कत आई। हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
धान की रोपाई के लिए अपने गांव वापस जा रहे थे
हादसे के शिकार लोगों ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। ये सभी कामगार थे, जो धान की रोपाई के लिए अपने-अपने गांव वापस जा रहे थे। बस हरियाणा के पलवल से बिहार जा रही थी।
हादसे का शुरुआती कारण लो-विजिबलिटी: ADG
लखनऊ जोन के एडीजी एसएन ने बताया कि बस करीब 4 घंटे से पुल पर खड़ी हुई थी। उसका एक्सल टूट गया था। शुरुआती जांच में हादसे का कारण लो विजिबिलिटी लग रहा है। फिलहाल, जांच चल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हाईवे पर पेट्रोलिंग वालों की नजर बस पर क्यों नहीं पड़ी। कहां और कैसे लापरवाही हुई है।
इनकी हुई शिनाख्त
1. सुरेश यादव पुत्र बिलट यादव उम्र 35 वर्ष निवासी भोपा थाना घैलाद जनपद मधेपुरा, बिहार (6205367894)
2. इन्दल महतो पुत्र फकीरा महतो उम्र 25 वर्ष निवासी खोपा थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
3. सिकन्दर मुखिया पुत्र लरामन मुखिया उम्र 40 वर्ष निवासी जलसीमा थाना राजासोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार
4. मोनू सहानी पुत्र रूदल सहानी उम्र 30 वर्ष निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
5. जगदीश सहानी पुत्र लक्ष्मी सहानी उम्र 40 वर्ष निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ जनपद सीतामढ़ी, बिहार
6. जय बहादुर सहानी पुत्र खक्खन सहानी उम्र 40 वर्ष निवासी गुलहरिया थाना बेलसन जनपद सीभर, बिहार
7. बैजनाथराम पुत्र मंगलराम उम्र 55 वर्ष निवासी चांदपीपर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार (8578093102/6204458217)
8. बलराम मण्डल पुत्र स्व0 छितारू मण्डल उम्र 55 वर्ष निवासी चांदपीपर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
9. संतोष सिंह पुत्र रतीचंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी महेशकुट थाना करसाकुडा जनपद अररिया, बिहार
10. बउवा पुत्र हरिकेशन मण्डल उम्र 24 वर्ष निवासी टोलबज्जा थाना फारविसगंज जनपद अररिया, बिहार
11. नरेश पुत्र सीताराम उम्र 37 वर्ष निवासी कोठिया बेलाही थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
12. अखिलेश मुखिया पुत्र सुकल मुखिया उम्र 30 वर्ष निवासी जलसीमा थाना राजसोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार
13. छः व्यक्ति नाम पता अज्ञात
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
- शतरंज से तेज़ हो रहा दिमाग | भरतपुर में पाँच दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- खेती से कमाई का नया फार्मूला | एमपीयूएटी में अमरुद आधारित बागवानी पर 36 किसानों को मिला प्रशिक्षण और संसाधन
- अटल जी को नमन, सुशासन का संकल्प | महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 101वीं जयंती पर सुशासन दिवस
- भरतपुर में दर्दनाक हादसा: बीमार बेटे को दिखाकर लौट रही थी मां, अज्ञात कार ने रौंदा, मौके पर ही दोनों की मौत
घायल व्यक्तियों के नाम
लखनऊ रेफर:
1. मिथिलेश पुत्र तारा पंडित उम्र 20 वर्ष निवासी कन्हौली जनपद सीतामढ़ी, बिहार
2. सुरेश पुत्र प्रकाश पंडित उम्र 35 वर्ष निवासी कन्हौली जनपद सीतामढ़ी, बिहार
3. शम्भू सहानी पुत्र महेन्द्र सहानी उम्र 35 वर्ष निवासी कोठिया बेलाही थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
4. जोगेन्द्र पुत्र सज्जनराय उम्र 45 वर्ष निवासी जहांगीरपुर थाना श्यामपुरमारा जनपद सीवर, बिहार
5. मिश्री लाल पुत्र चिंगी उम्र 50 वर्ष निवासी लोहिया पटरी थाना फुलपरास जनपद मधुबनी, बिहार
6. इन्दल सहानी पुत्र रामविजय निवासी कोठियाटोला थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
7. भोला सहानी पुत्र अहूरन सहानी उम्र 45 वर्ष निवासी बेलाही थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
8. शम्भू पुत्र बच्चेलाल उम्र 29 वर्ष निवासी लोहिया पटरी थाना फुलपरास जनपद मधुबनी, बिहार
9. संतोष पुत्र जगदीश सहानी उम्र 22 वर्ष निवासी कोठिया थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
जिला अस्पताल में:
10. सुशील पंडित पुत्र अकलदेव उम्र 35 वर्ष निवासी खोपा थाना कन्हौली जनपद सीतमढ़ी, बिहार
