मथुरा
राजस्थान में भरतपुर जिले के चार युवक उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित यमुना नदी में डूब गए जिनमें से तीन को तो सकुशल निकाल लिया गया और एक को अभी तलाशा जा रहा है। ये युवक दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने आए थे।
हादसा मथुरा के थाना रिफायनरी क्षेत्र के गांव आंवला सुल्तानपुर में हुआ। यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान 4 युवक यमुना नदी में डूब गए। युवकों को डूबते देख मूर्ति विसर्जन करने आए अन्य साथियों ने 3 युवकों को सकुशल निकाल लिया। जबकि एक युवक के न मिलने पर सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव चारलीगंज से 20 से 25 युवक मथुरा के थाना रिफायनरी क्षेत्र के गांव आंवला सुल्तानपुर में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने आए थे। यह लोग प्रतिमा विसर्जन करने के लिए यमुना के गहरे पानी में चले गए। युवकों ने जैसे ही प्रतिमा का विसर्जन किया तभी 4 युवक यमुना में डूब गए। 3 युवक सकुशल निकाल लिए गए।
विसर्जन की नहीं ली थी अनुमति
बताया गया कि इन युवकों ने मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं ली थी। किसी की नजर नहीं पड़े इसलिए मूर्ति विसर्जन करने के लिए ये युवक आंवला सुल्तानपुर गांव चले गए थे। वहां कोई घाट नहीं है।
पीएसी कर रही रेस्क्यू
जो युवक अभी लापता है उसका नाम कृष्णा उर्फ कलुआ बताया गया। उसकी तलाश जारी है। पहले पुलिस स्थानीय गोताखोरों को लेकर पहुंची लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो पीएसी के फ्लड प्लाटून को बुलाया गया। पीएसी स्टीमर के जरिए डूबे युवक की तलाश कर रही है। थाना रिफायनरी प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि उनके क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं हैं । यह लोग देहात के ऐसे इलाके में विसर्जन कर रहे थे जहां घाट भी नहीं हैं। फिलहाल डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
