सरकार ने टीवी न्यूज चैनलों (NewsChannels) की टीआरपी (TRP) रिपोर्टिंग 4 सप्ताह के लिए रोकने का निर्देश दिया। संकट के समय सनसनीखेज और अटकलों वाली खबरों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया।
नई दिल्ली
टीवी न्यूज चैनलों की ‘रेटिंग की दौड़’ पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। केंद्र सरकार ने निर्देश जारी कर चार सप्ताह के लिए टीवी समाचार चैनलों की टीआरपी रिपोर्टिंग रोकने का फैसला लिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब संकट और संवेदनशील हालात में कुछ चैनलों पर सनसनीखेज और अटकलबाजी वाली खबरें दिखाने के आरोप लगते रहे हैं।
सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री L. Murugan ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सामने आई कुछ घटनाओं के बाद एहतियात के तौर पर लिया गया है, जब कुछ टीवी चैनलों को जरूरत से ज्यादा सनसनी फैलाने और अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित करते हुए पाया गया था।
सरकार का मानना है कि संकट या संघर्ष जैसे हालात में ऐसी खबरें आम लोगों में घबराहट और भ्रम पैदा कर सकती हैं। खासकर उन परिवारों के लिए चिंता बढ़ जाती है जिनके अपने लोग प्रभावित इलाकों में रहते हैं।
इसी पृष्ठभूमि में सरकार ने टीवी न्यूज चैनलों की टीआरपी रिपोर्टिंग को चार सप्ताह के लिए रोकने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य यह है कि चैनल रेटिंग की होड़ में सनसनीखेज कंटेंट दिखाने के बजाय जिम्मेदार और संतुलित पत्रकारिता पर ध्यान दें।
मंत्री के अनुसार इस निर्णय की जानकारी सभी संबंधित पक्षों को दे दी गई है। फिलहाल इस पर किसी भी हितधारक की ओर से कोई आपत्ति सामने नहीं आई है।
मीडिया विश्लेषकों का मानना है कि टीआरपी पर अस्थायी रोक से न्यूज चैनलों की ‘ब्रेकिंग’ और ‘सबसे तेज’ की होड़ कुछ समय के लिए धीमी पड़ सकती है और खबरों की प्रस्तुति में संतुलन आने की उम्मीद की जा रही है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
