जयपुर/ बीकानेर
राजस्थान में शुक्रवार सुबह और गुरुवार आधी रात के बाद दो भीषण सड़क हादसे हुए। इनमें सात लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ से ज्यादा लोग इन दोनों हादसों में घायल हैं। घायलों में से कुछ की हालत इतनी गंभीर है। इन हादसों में वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इनमें एक हादसा एक हादसा गुरुवार आधी रात के बाद करीब दो बजे जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके में जयपुर- अजमेर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने हुआ और दूसरा बीकानेर में शुक्रवार सुबह हुआ। दोनों हादसों के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जल्द से जल्द अस्पतालों में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गम्भीर बनी हुई है।
जयपुर में ऑटोमैटिक लग्जरी कार ट्रेलर में घुसी, तीन की मौत
जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके में देर रात करीब दो बजे यह सड़क हादसा हुआ। जयपुर- अजमेर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने यह हादसा हुआ। भांकरोटा पुलिस ने बताया कि ट्रेलर आगे तय गति सीमा से चल रहा था। इसी दौरान अचानक उसे पीछे से एक लग्जरी कार ने टक्कर मारी। कार की गति इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि ऑटोमैटिक लग्जरी कार में चार लोग सवार थे। जिनमें से तीन पकंज निहालवानी, सुमित और बाबू खां ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। इनमें मृतक पंकज निहालवानी भाजपा का कार्यकर्ता था। पीछे बैठा एक अन्य कीरत स्वामी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों युवक अजमेर की तरफ से जयपुर आ रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर में घुसी कार को बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया।
बजरी से भरे ट्रेलर से टकराई जीप, शव तक बिखर गए
बीकानेर में जामसर के पास बजरी से भरे ट्रेलर और कैंपर जीप में भिडंत हो गई, जिसमें चार सवारियों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। घायलों को अब पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इतनी तेजी से टक्कर हुई कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और उनके शव तक इधर-उधर बिखर गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने एक-एक कर सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि जगदेवाला क्षेत्र में यह भिडंत हुई। जीप में सवार लोग हनुमानगढ़ से बीकानेर के नोखा आ रहे थे। उधर ट्रेलर दूसरी दिशा से आ रहा था। अचानक जोरदार टक्कर हुई। हादसे में अब तक नोखा निवासी सरोज (30 साल), मूलाराम (37 साल) और प्रभु (35 साल) समेत एक अन्य की मौत हो चुकी है। वहीं हादसे में सात अन्य लोग घायल हैं। घायलों में हेम सिंह (23 साल), तीजा देवी (32 साल), नेनूराम (78 साल), अश्विनी (12 साल), भूमिका (6 साल), महावीर शामिल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें
- ‘कन्विक्शन से ACR क्यों?’ | पूरे प्रदेश के अभियोजन अधिकारियों ने नए मूल्यांकन प्रारूप को बताया अनुचित, रिट लगाने की तैयारी, ACS होम को देंगे ज्ञापन
- छोटे बैंक जाएंगे, बड़े और बनेंगे ताकतवर | PSU बैंकों के नए मानचित्र पर काम कर रही केंद्र सरकार
- 10 साल बाद चुनाव आयोग की सबसे बड़ी सौगात | BLO, सुपरवाइजर, ERO-AERO सभी के मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
- थाने में ही ‘डील’ का खेल | ACB ने कांस्टेबल को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, 50 हजार मांग रहा था
- स्कूल के 150 बच्चों ने सीखा फूलों का विज्ञान | उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय में कौशल भ्रमण, विशेषज्ञों ने बताए प्रकृति संवारने के आधुनिक तरीके
- राम नाम से गूंजा राजापार्क: अयोध्या ध्वजारोहण के उत्सव पर जयपुर के प्राचीन राम मंदिर में भी लहराया विजय-ध्वज
- अवैधानिक ACR फॉर्मेट पर अभियोजन अधिकारियों में नाराज़गी | जयपुर में आपात बैठक, सुझाव भी मांगे, VC से जुड़ने की सुविधा भी
- पाथेय कण संस्थान में मासिक संवाद कार्यक्रम | ‘पुस्तक परिचर्चा’ पर संपादक द्वय करेंगे विशेष चर्चा
- ज्ञान, कर्तव्य और राष्ट्रधर्म का महामंच | जयपुर में पहली बार वित्त प्रोफेशनल RSS के साथ करेंगे वैचारिक संवाद
- राजस्थान में बीजेपी ने बदली पूरी पिच | नई प्रदेश कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री,7 मंत्री सहित 34 पदाधिकारियों का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट
- ‘बुज़ुर्गों के नाम खुशियों का सलाम’ | भुसावर में ‘मुस्कान एक पहल’ ने 23 श्रवण-सेवी दंपतियों का किया सम्मान
