कैथल
हरियाणा के कैथल जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें दो कारों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें एक दम्पती सहित 6 जनों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसा कैथल के गांव पाई में हुआ। हादसे में दो की मौके पर मौत हुई, जबकि अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुंडरी से जींद गई थी बरात
जानकारी के अनुसार कैथल के पुंडरी निवासी राहुल की बरात जींद की सैनी धर्मशाला में गई थी। वहां से एक कार में बराती घर लौट रहे थे। उनकी कार जब गांव पाई के पास पहुंची तो दूसरी कार के साथ टक्कर हो गई। दूसरी कार में सवार लोग कुरुक्षेत्र के दाबखेड़ी गांव से जींद के मलार गांव में जा रहे थे। ये अपनी बीमार मां से मिलकर गांव लौटे रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।
आमने-सामने हुई टक्कर में जींद की तरफ जा रही कार में सवार विनोद, बाला, सोनिया और विराज सवार थे। विनोद और उसकी पत्नी बाला की मौत हो गई। जबकि विराज और सोनिया घायल हैं। दूसरी तरफ बरात से लौट रही कार के ड्राइवर बरेली निवासी सत्यम, सैनी मोहल्ला पुंडरी निवासी रमेश, नरवाना निवासी अनिल, हिसार निवासी शिवम की मौत हो गई। दो बराती सतीश और बलराज घायल हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पेट्रोल ने फिर लगाई आग, डीजल ने निकाला दम | 10 दिन में चौथा झटका, दिल्ली में ₹100 पार हुआ पेट्रोल
- 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 3 KM चली बहू | बैंक से 500 रुपये की पेंशन के लिए सिस्टम से जंग की दिल दहला देने वाली तस्वीर, वीडियो ने झकझोर दिया देश
- भरतपुर बंद टला, व्यापारियों की बड़ी जीत | नगर निगम से बनी सहमति, सड़क चौड़ीकरण विवाद पर समझौता
- अस्पताल के वार्डों में पहुंची सेवा की मिठास | दौसा जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, लस्सी और अल्पाहार
- 19 इंस्पेक्टर बदले, कई थानों की कमान नए अधिकारियों को, यहां देखें लिस्ट
- तपती दोपहर में ‘मीठे जल’ की सेवा | भुसावर में राहगीरों को रोक-रोककर पिलाया शरबत, गर्मी में मिली राहत
- RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब
- बलूचिस्तान में आर्मी को लेकर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला | 24 मौतें, 82 घायल , कई डिब्बे पटरी से उतरे
- व्हाइट हाउस के बाहर गोलियों की बारिश | ट्रंप अंदर मौजूद थे, 25 राउंड फायरिंग से दहला अमेरिका, हमलावर ढेर
- लैण्ड पुलिंग योजना के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, 26 मई की रैली का बिगुल
