अलवर
अलवर जिले में 23 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर में गोली मारी गई है। बीस दिन बाद ही युवक की बहन की शादी होने वाली थी। वारदात का पता गुरूवार सुबह तब लगा जब कमरे के बाहर खून बहता हुआ नजर आया। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस का मानना है कि मृत युवक भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
हत्या की यह वारदात अलवर जिले के के बहरोड़ से लगते हरियाणा बॉर्डर के गांव भगवाड़ी की है। युवक का शव गांव से करीब 400 मीटर दूर श्मशान में मिला। मृतक युवक के बहन की 20 दिन बाद शादी होनी थी। मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया।
डिप्टी मदनलाल रॉयल ने बताया कि मृतक का नाम मनदीप उर्फ सोनू गांव भगवाडी है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक के साथ गुरुवार रात को दो युवक थे। पुलिस ने बताया कि युवक का मोबाइल भी नहीं मिला है। घर में बहन की देवउठनी को ही शादी थी।
मृतक के पिता का कहना है कि उसका बेटा गुरुवार शाम को घर आया था। इसके बाद उनके घर आए दो युवकों के साथ वो निकल गया। देर रात जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने आस-पास के लोगों को पूछा। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि मंदीप खंडहर मकान में बैठा है। परिजन यह सोच कर निश्चिंत हो गए कि वह लौट आएगा। लेकिन सुबह खबर मिली युवक का शव श्मशान घाट पर बने कमरे में उसका शव पड़ा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक का है आपरधिक रिकार्ड
बहरोड डी.एस.पी (DSP) मदन लाल रॉयल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि मृतक मनदीप भगवाड़ी का रहने वाला है और वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस मामले के हर एंगल से जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस टीम गठित कर दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर के रंजीत नगर में बंदरों का कब्ज़ा | ई-ब्लॉक की गलियों में दहशत, लोग घरों में कैद – शिकायतों पर प्रशासन मौन | वीडियो
- लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर में ‘पीस पोस्टर प्रतियोगिता’ | बच्चों की कल्पना में झलकी विश्व शांति की तस्वीर, ‘एक साथ हम’ थीम पर उमड़ा उत्साह
- आरडी गर्ल्स कॉलेज में ‘अभिविन्यास शिविर’ शुरू | सकारात्मक सोच और राष्ट्र सेवा की भावना से गूंजा परिसर
- वर्दी में दलाली का धंधा | ASI 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, पहले भी ले चुका था 35 हजार
- भूस्खलन ने निगल ली बस, बिलासपुर में मौत का पहाड़ | 18 शव बरामद, कई अब भी फंसे
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में जीएसटी रिफॉर्म्स पर व्याख्यान, छात्राओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी
- तनावमुक्त जीवन का मंत्र: योग और ध्यान से मिला सुकून | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर का सेवाकुंर सप्ताह में चौथा दिन स्वास्थ्य को रहा समर्पित
- कमाई से ज्यादा समझ जरूरी | जयपुर में सेबी ने सिखाया ‘स्मार्ट इन्वेस्टमेंट’ का मंत्र
- गांव में मेड़बंदी का काम, दफ्तर में घूसखोरी का खेल | पंचायत समिति का जेटीए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
- ADGP ने साउंडप्रूफ बेसमेंट में खुद को मारी गोली | IAS पत्नी विदेश दौरे पर, घर में तैनात गार्ड्स को भेजा बाहर — रहस्य ने पुलिस को झकझोरा