वैश्य समाज की एकजुटता का संदेश | भरतपुर में नववर्ष स्नेह मिलन में संगठन और राजनीति पर मंथन

भरतपुर (Bharatpur) में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (Vaishya Mahasammelan) द्वारा नववर्ष स्नेह मिलन एवं पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विचार गोष्ठी में वैश्य समाज की एकता, सामाजिक सुधार और राजनीतिक संगठन पर विस्तार से मंथन हुआ।

भरतपुर 

भरतपुर में वैश्य समाज की एकजुटता, संगठन और सामाजिक सरोकारों को लेकर नववर्ष पर एक सशक्त संदेश देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन भरतपुर इकाई की ओर से स्थानीय अग्रवाल भवन, खिरनी घाट पर नववर्ष स्नेह मिलन समारोह एवं पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, आत्मीयता और सामाजिक चेतना के माहौल में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में वैश्य समाज को संगठित करने, समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और राजनीतिक रूप से सशक्त बनने जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर विचार-विमर्श हुआ।

5400 करोड़ के पीसीआई घोटाले की आहट बिहार तक | चेयरमैन डॉ. मोंटू पटेल पर फर्जी फार्मेसी कॉलेजों को मान्यता देने के आरोप, CBI जांच की मांग तेज

कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुराग गर्ग, राष्ट्रीय कार्यकारी समिति सदस्य सत्येंद्र गोयल एडवोकेट, अग्रवाल युवा अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल, जिला अध्यक्ष अनिल लोहिया, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल एवं महामंत्री सुमनेश गुप्ता द्वारा महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

विचार गोष्ठी की प्रमुख वक्ता श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल ने समाज से सामाजिक कुरीतियों को त्यागकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अन्य समाजों में पद-प्रतिष्ठा से ऊपर उठकर एक साथ बैठकर भोजन और संवाद की परंपरा है, वैश्य समाज को भी उसी भावना को अपनाना चाहिए। साथ ही महाराजा अग्रसेन के “एक ईंट, एक रुपया” सिद्धांत को आज के समय में फिर से आत्मसात करने की जरूरत बताई।

श्रीमती सरोज लोहिया ने समाज के विभिन्न घटकों के बीच रोटी-बेटी के संबंध मजबूत करने और युवाओं को विवाह संबंधों में वैश्य समाज को प्राथमिकता देने की शिक्षा देने पर जोर दिया।

अन्य वक्ताओं में सत्येंद्र गोयल एडवोकेट, अतुल मित्तल (सीए), अनुराग गर्ग, डॉ. लक्ष्मी चंद्र अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल ने वैश्य समाज की एकता को समय की आवश्यकता बताते हुए राजनीतिक शक्ति को पहचानने और संगठित प्रयास करने की अपील की। साहित्यकार एवं कवि अशोक अग्रवाल ने वैश्य एकता पर कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम में भावनात्मक ऊर्जा भर दी।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष अनिल लोहिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए भरतपुर जिला इकाई की उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें वार्ष्णेय समाज अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महावर समाज अध्यक्ष बबलू जी, खंडेलवाल समाज से प्रहलाद खंडेलवाल, मुरारी खंडेलवाल, दिनेश पीतलिया, अग्रवाल महिला जिलाध्यक्ष शालिनी मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनीता अग्रवाल, जैन समाज से राकेश जैन, लवली जैन, शालिनी जैन, जायसवाल समाज से जितेंद्र जायसवाल, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश माहेश्वरी, जितेंद्र माहेश्वरी, भाजपा नेता नरेंद्र सिंघल एवं सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र ‘बंटी’ शामिल रहे।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला जिला अध्यक्ष शोभा कंसल, युवा जिला अध्यक्ष मनीष गर्ग, युवा महामंत्री अभिषेक जैन, शहर अध्यक्ष सत्यव्रत आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। नदबई से पधारे फूलचंद अग्रवाल एवं नदबई इकाई अध्यक्ष केशव देव खंडेलवाल सहित अन्य अतिथियों का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पौष बड़ा का आयोजन हुआ। संचालन महामंत्री सुमनेश कुमार गुप्ता ने किया, जबकि आभार व्यक्त शहर अध्यक्ष सत्यव्रत आर्य ने किया।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

5400 करोड़ के पीसीआई घोटाले की आहट बिहार तक | चेयरमैन डॉ. मोंटू पटेल पर फर्जी फार्मेसी कॉलेजों को मान्यता देने के आरोप, CBI जांच की मांग तेज

ओला-उबर की मनमानी पर ब्रेक | ‘भारत टैक्सी’ की एंट्री, ड्राइवर मालिक, यात्री बेफिक्र

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।