उदयपुर
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) (Udaipur) के 1370 पेंशनर्स सहित राजस्थान (Rajasthan) के समस्त राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स अपनी लंबित समस्याओं के समाधान हेतु 25 फरवरी को जयपुर के शहीद स्मारक, पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे।
दो वर्षों से लंबित समस्याएं
एमपीयूएटी पेंशनर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एसके भटनागर ने बताया कि एमपीयूएटी सहित राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स विगत दो वर्षों से पेंशन, एरियर, ग्रेच्युटी, कम्युटेशन और राहत भत्ते की लंबित राशि जैसी अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी के बीच कई बैठकों और चर्चाओं के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। मार्च-अप्रैल 2024 में भी विश्वविद्यालय प्रांगण में सामूहिक धरना आयोजित किया गया था, लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता के कारण पेंशनर्स की समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं।
PNB में यूनिवर्सिटी के बैंक खाते से 1.58 करोड़ का फर्जीवाड़ा, जांच में जुटी पुलिस
राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान
ऑल राजस्थान राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालय पेंशनर्स फेडरेशन, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स सोसायटी और ऑल राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर्स फेडरेशन के संयुक्त आह्वान पर यह राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पेंशनर्स का कहना है कि वे वर्ष 1990-91 से ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान में विश्वविद्यालयों के गंभीर आर्थिक संकट के चलते उन्हें समय पर पेंशन भुगतान नहीं हो रहा है।
सरकार से कई बार किया गया अनुरोध
राज्य के पेंशनर्स विभिन्न जनप्रतिनिधियों, विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री और महामहिम राज्यपाल से कई बार निवेदन कर चुके हैं। हर बार उन्हें आश्वासन तो मिला, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस स्थिति में पेंशनर्स को अपने जीवन की संध्या बेला में मजबूरी में धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
पेंशनर्स की मुख्य मांगें
- विश्वविद्यालयों में सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी लंबित पेंशन और अन्य वित्तीय लाभ तुरंत दिए जाएँ।
- सातवें वेतन आयोग के अनुसार एरियर व अन्य देय राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए।
- विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स को अन्य राज्यों की तरह राज्य सरकार के माध्यम से ट्रेजरी से पेंशन भुगतान की व्यवस्था की जाए।
कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन
धरना प्रदर्शन की सुचारू व्यवस्था के लिए एमपीयूएटी पेंशनर्स वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी ने पांच सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है, जिसमें आर.के. राजपूत (9829596752), गणेश पालीवाल (7742358995), रामेश्वर शर्मा (9460445049), के.एस. राठौड़ (9352514669) एवं वी.एस. सोलंकी (8209000585) शामिल हैं।
पेंशनर्स ने अपील की है कि 25 फरवरी को सभी वरिष्ठ नागरिक जयपुर में भारी संख्या में एकत्र होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें और सरकार को उनकी न्यायोचित माँगों पर ठोस निर्णय लेने के लिए बाध्य करें।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
PNB में यूनिवर्सिटी के बैंक खाते से 1.58 करोड़ का फर्जीवाड़ा, जांच में जुटी पुलिस
शक्तिकांत दास बने PM मोदी के नए ‘रणनीतिक सहयोगी’, बने प्रिंसिपल सेक्रेटरी 2
PNB का नया घोटाला: क्या बैंकिंग सिस्टम में सुधार की जरूरत है?
PNB में सामने आया ₹270 करोड़ का नया घोटाला, शेयरों में हलचल, निवेशकों के उड़ाए होश
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
