उच्चैन (भरतपुर)
भरतपुर जिले के उच्चैन थाना इलाके के सेवला गांव से जा रही गंभीर नदी में नहाने उतरे किशोर उम्र के चार दोस्तों में से दो की डूबने मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रुदावल थाना इलाके के कंजोली गांव के रहने वाले चार दोस्त रवि (17), अंशु (18), राहुल (17), सचिन (19) सेवला हेड पर अपनी भैंस नहलाने आए थे। इनकी भैंसें नहाते-नहाते गहरे पानी में चली गईं। जिसके बाद चारों अपनी भैंसों को बचाने के लिए गंभीर नदी में कूद पड़े और खुद गहरे पानी में फंस गए और डूबने लगे। इनमें से राहुल गंभीर नदी से बाहर निकल आया और उसने शोर मचाया।
शोर सुनकर ढाबा मालिक नदी में कूद पड़ा और एक को बचा लाया
गंभीर नदी के पास के ढाबा मालिक भूरा ने राहुल के शोर मचाने की आवाज सुनी और गंभीर नदी में कूदा और उसने सचिन को बचा लिया। लेकिन रवि और अंशु का कुछ पता नहीं लगा जिसके बाद ढाबा मालिक दोबारा गंभीर नदी में कूदा और काफी तलाशने के बाद रवि और अंशु गंभीर नदी में मिले लेकिन जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ढाबा मालिक भूरा ने रवि और अंशु के शवों को निकाल कर पुलिस को सूचना दी।
हादसा सेवला हेड से गंभीर नदी का डायवर्जन होता है जिसमें गंभीर नदी का पानी एक तो यूपी की तरफ निकल जाता है दूसरी तरफ पानी भरतपुर के अजान बांध की तरफ आ जाता है डायवर्जन होने के कारण सेवला हेड पर काफी पानी रहता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पापा बने जल्लाद… जुड़वा बेटियों का गला रेत दिया | खुद पुलिस को फोन कर बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला
- हुनर को मिला नया ठिकाना, जयपुर में क्राफ्टशाला का आगाज़ | कारीगरों के हाथों को मिलेगा ग्लोबल मंच, स्किल से आत्मनिर्भरता की राह
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
