SMS अस्पताल में मौत की छलांग | किडनी ट्रांसप्लांट के दो महीने बाद मरीज ने छठी मंज़िल से कूदकर दी जान

जयपुर (Jaipur) के SMS अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग से किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके मरीज हंसराज जाट ने छठी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया।

जयपुर 

राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में गुरुवार सुबह ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने डॉक्टरों से लेकर मरीजों तक सभी को झकझोर दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग से एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी। पल भर में इलाज का भरोसा मातम में बदल गया और पूरा अस्पताल परिसर सन्न रह गया।

डिग्री नहीं, फर्जीवाड़े की फैक्ट्री थी ये ‘यूनिवर्सिटी’ | डायरेक्टर अरेस्ट, 10 हजार संस्थानों का देशव्यापी जाल उजागर | व्हाट्सऐप से सौदा, कूरियर से डिग्री… और नौकरी पक्की!

टोंक जिले के रहने वाले 35 वर्षीय हंसराज जाट ने गुरुवार को एसएमएस अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग की छठी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, हंसराज जाट का दो महीने पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।  वह रूटीन चेकअप के लिए जयपुर आया था और सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग की छठी मंज़िल पर डॉक्टर का इंतज़ार कर रहा था। इसी दौरान उसने अचानक छलांग लगा दी।
हंसराज नीचे बिल्डिंग के पोर्च में गिरा। उस वक्त वहां ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे किसी अन्य के हताहत होने से बचाव हो गया।

पेपर से पहले हो गया था सौदा! | STF के खुलासे के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

तेज आवाज सुनते ही सुरक्षा गार्ड और अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में युवक को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।

सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग के सुपरिटेंडेंट डॉ. नचिकेत व्यास ने बताया कि हंसराज का किडनी ट्रांसप्लांट करीब दो महीने पहले सफलतापूर्वक किया गया था। शुरुआती हफ्तों तक किडनी ठीक से काम कर रही थी, लेकिन पिछले 2-3 दिनों से अचानक तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मृतक के पिता ने बताया कि उन्होंने खुद अपने बेटे को किडनी डोनेट की थी। ट्रांसप्लांट सफल रहा, लेकिन कुछ दिन पहले फिर से किडनी से जुड़ी दिक्कतें सामने आईं। हंसराज अपने पीछे 7 साल की बेटी खुशबू और 3 साल के बेटे जितेश को छोड़ गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को अहमदाबाद और दिल्ली से स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी बुलाए गए थे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पेपर से पहले हो गया था सौदा! | STF के खुलासे के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

डिग्री नहीं, फर्जीवाड़े की फैक्ट्री थी ये ‘यूनिवर्सिटी’ | डायरेक्टर अरेस्ट, 10 हजार संस्थानों का देशव्यापी जाल उजागर | व्हाट्सऐप से सौदा, कूरियर से डिग्री… और नौकरी पक्की!

दुनिया के पानी में खामोश कातिल | ‘दिमाग खाने वाला अमीबा’ अब सिर्फ डरावनी कहानी नहीं, उभरता वैश्विक खतरा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।