हाई-प्रोफाइल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत | सेवर सेंट्रल जेल में उम्रकैद काट रहे हिस्ट्रीशीटर ‘बेबी’ ने तोड़ा दम

सेवर सेंट्रल जेल (Sewar Central Jail) में संजय बिहारी हत्याकांड (Sanjay Bihari Murder Case) के दोषी कृष्ण कुमार उर्फ बेबी (Krishna Kumar Baby) की संदिग्ध  मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप।

भरतपुर 

राजस्थान की हाई-प्रोफाइल सेवर सेंट्रल जेल से शनिवार तड़के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुख्यात संजय बिहारी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हिस्ट्रीशीटर कृष्ण कुमार उर्फ बेबी की जेल में मौत हो गई। इस मौत के बाद जेल प्रशासन कटघरे में खड़ा है और परिजनों ने सीधे-सीधे गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

‘दवाएं नहीं मिल रहीं… अस्पताल नहीं ले जा रहे’

मृतक की पत्नी कृतिका सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पति लंबे समय से अस्थमा, ब्लड प्रेशर और हाई शुगर (400 से अधिक) जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।
कृतिका के अनुसार, कृष्ण कुमार ने फोन पर अपनी बेटी को बताया था कि जेल में उसे समय पर सही दवाएं नहीं दी जा रहीं और कई बार गुहार लगाने के बावजूद अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।

जेल अधीक्षक परमजीत सिंह का कहना है कि शनिवार तड़के करीब 3 बजे कृष्ण कुमार की सांस लेने में तकलीफ बढ़ी, जिसके बाद उसे तुरंत आरबीएम अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों का दावा इससे बिल्कुल उलट है।
उनका कहना है कि पुलिस और जेल प्रशासन झूठ बोल रहा है, कृष्ण कुमार को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया।

पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अब रिपोर्ट से ही यह साफ होगा कि यह मौत बीमारी का नतीजा थी या फिर लापरवाही ने एक कैदी की जान ले ली।

कृष्ण कुमार उर्फ बेबी एक पुराना और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था। 28 जनवरी 2023 को उसने संजय बिहारी को अपने घर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सितंबर 2025 में न्यायालय ने कृष्ण कुमार, नरेश गुप्ता और बिट्टू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

गौर करने वाली बात यह है कि
➡️ नरेश गुप्ता की भी दो महीने पहले मौत हो चुकी है,
और अब उसी केस का एक और दोषी जेल में दम तोड़ चुका है।

सवाल वही, जवाब गायब

  • क्या हाई-प्रोफाइल जेलों में कैदियों की सेहत की अनदेखी हो रही है?

  • क्या यह सिर्फ बीमारी थी या सिस्टम की लापरवाही?

  • और अगर आरोप सही निकले, तो जिम्मेदार कौन होगा?

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

चौमूं में बुलडोजर की दहाड़ | पत्थरबाजी के बाद प्रशासन का सख्त एक्शन, अवैध मीट दुकानों पर चला हथौड़ा

ओला-उबर की मनमानी पर ब्रेक | ‘भारत टैक्सी’ की एंट्री, ड्राइवर मालिक, यात्री बेफिक्र

फोन पर ‘डिजिटल अरेस्ट’, बैंक में 1.20 करोड़ की डिमांड | पीएनबी के अफसर जागे, साइबर ठगों की रात खराब और ऐसे बच गई बुजुर्ग महिला की जीवनभर की कमाई

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।