जयपुर
क्या राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भाजपा को ज्वॉइन करने वाले हैं? भाजपा के एक राष्ट्रीय वरिष्ठ नेता का इसे लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान को सही मानें तो सचिन पायलट भाजपा में एंट्री करने वाले हैं। यह बयान सामने आने के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है।
सचिन पायलट के भाजपा में शामिल होने को लेकर यह बयान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्ला कुट्टी ने जयपुर में दिया है। कुट्टी जयपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने आए थे। इसी दौरान उनका यह बयान सामने आया। कुट्टी ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि सचिन पायलट जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगे। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट एक अच्छे नेता हैं।
कुट्टी ने कहा कि यूपी में जितिन प्रसाद ने समय रहते कांग्रेस को छोड़ा। अब उम्मीद है कि सचिन पायलट भी जल्दी कांग्रेस छोड़ देंगे। कार्यक्रम से रवाना होते समय मीडिया से बातचीत में कुट्टी ने फिर अपनी बात को दोहराया और कहा कि बस ‘सचिन पायलट आ ही गए’। कुट्टी ने कहा मैं यही सोचता हूं कि वह भविष्य में भाजपा में आएंगे।
आपको बता दें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के खेमों के बीच घमासान मचा है। गहलोत ने अपनी राजनीतिक चतुराई से सचिन पायलट को साइड में कर दिया है और वे किसी भी कीमत पर सचिन खेमे को तवज्जो नहीं देना चाहते। गहलोत ने राष्ट्रीय आलाकमान को अपनी नाराजगी से अवगत भी करा दिया है। यही वजह है राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार लम्बा खिंचता चला जा रहा है।
गहलोत खेमा कर रहा सचिन खेमे में तोड़फोड़ की कोशिश
सूत्रों का कहना है कि गहलोत इसी कोशिश में लगे हैं कि सचिन खेमे में कैसे और टूट-फूट कराई जाए। इसके लिए गहलोत ने अपनी राजनीतिक चतुराई दिखाते हुए पासा फेंका कि वे तो सचिन खेमे के दो-तीन लोगों को मंत्रिमंडल में लेने को तैयार हैं, लेकिन ये दो तीन लोग उनकी ही (गहलोत) की पसंद के होंगे। जाहिर है कि यह पास सचिन खेमे में फूट डालने के लिए ही फैका गया है।
सचिन पायलट भी गहलोत की चतुराई को खूब समझ रहे हैं। वे इस बात पर अड़े हुए हैं कि उनके कम से कम आधा दर्जन लोगों को मंत्रिमडल में शामिल किया जाए और सगठन में भी कुछ लोगों को सम्मानजनक ओहदा दिया जाए। फ़िलहाल गहलोत की कोशिश है कि मंत्रिमंडल विस्तार और लम्बा खिंचे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
