जयपुर
राजस्थान विश्व विद्यालय (Rajasthan University) के शिक्षकों को शनिवार के दिन खुशियों की सौगात मिली। आज जैसे ही पदोन्नति का बंद लिफाफा खोला गया वैसे ही इन शिक्षकों का एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफ़ेसर बनने का सपना पूरा हो गया। करीब आठ साल बाद उनको यह तोहफा मिला है।
शनिवार को राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University) की सिंडिकेट मीटिंग थी। इसमें हंगामा भी हुआ। दरअसल 24 मार्च, 2021 से आरयू के सभी विभागों के एसोसिएट प्रोफेसरों की साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो गई थी और यह प्रक्रिया 12 सितंबर, 2021 तक चली। आज सिंडिकेट की बैठक में लिफाफे खोलकर शिक्षकों को पदोन्नति दी गई।
आरयू में महज चार ही प्रोफेसर बचे थे
आपको बता दें कि साल 2012 में करीब 35 एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति हुई थी, जिसके बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रोफेसरों की संख्या करीब 60 तक पहुंच गई थी लेकिन इसके बाद से ही यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को पदोन्नति का इंतजार था। इस दौरान साल 2012 से 2021 तक 56 प्रोफेसर सेवानिवृत्त हो गए। ऐसे में अब प्रोफेसरों की संख्या महज 4 ही बची थी। साल 2013 में एसोसिएट प्रोफेसरों से पदोन्नति के लिए आवेदन ले लिए गए थे लेकिन इस पदोन्नति की प्रक्रिया को पूरा करने में 8 साल का समय बीत गया।
इस फैसले से करीब 100 से ज्यादा सेवारत शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। वहीं करीब 100 से ज्यादा सेवानिवृत्त शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा।
हंगामा भी हुआ, दो गुटों में बंट गए शिक्षक
सिंडीकेट की बैठक काफी हंगामेदार भी रही। सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिफाफे खोलने को लेकर सिंडीकेट के सदस्य दो गुट में बंटते हुए नजर आए जिसके बाद सिंडीकेट सदस्य विधायक अमीन कागजी और राज्य सरकार के नॉमिनी सदस्य रामलखन मीणा बीच में ही मीटिंग छोड़कर चले गए और उसके कुछ देर बाद एक और सिंडीकेट सदस्य ने मीटिंग का वॉकआउट किया लेकिन 5 सदस्यों का कोरम पूरा होने के चलते सिंडीकेट में शाम को लिफाफे खोले गए।
साल 2013 में एसोसिएट प्रोफेसरों से पदोन्नति के लिए आवेदन ले लिए गए थे। लेकिन इस पदोन्नति की प्रक्रिया को पूरा करने में आठ साल का समय बीत गया। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही शिक्षक पदोन्नति के लेटर्स जारी करने की मांग कर रहे थे। पदोन्नति का इंतजार करते हुए करीब 120 से ज्यादा शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
