कोटा
कोटा विश्वविद्यालय (Kota University) कोटा में नए शोध पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मीनू महेश्वरी, प्रोफेसर अशोक गुप्ता एवं सह लेखकों द्वारा लिखित तीन पुस्तकों का विमोचन मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कैलाश सोडाणी, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के वाणिज्य संकाय के पूर्व डीन प्रोफेसर जी. सोरल एवं रिसर्च डायरेक्टर प्रोफेसर रीना दाधीच द्वारा किया गया।
टेलर एंड फ्रांसिस ग्रुप द्वारा प्रकाशित रेफरेंस बुक “कॉर्पोरेट रिस्पांसिबिलिटी इन द ग्लोबल बिजनेस वर्ड : ए कांसेप्चुअल रेगुलेटरी एंड इलस्ट्रेटिव फ्रेमवर्क” तथा एडवैल बुक कंपनी द्वारा प्रकाशित ” न्यू भारत इन अमृत काल : अचिविंग इक्विटी थ्रू इंक्लूजन इन्नोवेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” तथा “द सस्टेनेबल कंपास : नेविगेटिंग इन्नोवेशन इन कॉमर्स मैनेजमेंट एंड सोशल साइंसे ” इन तीनों पुस्तकों का विमोचन करते हुए प्रोफेसर सौरल ने कहा कि शोधार्थियों तथा शिक्षकों के लिए ये पुस्तकें उनके शोध कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
कुलपति कैलाश सोडाणी ने पुस्तकों की उपादेयता को रेखांकित करते हुए लेखकों के प्रयास को सराहनीय बताते हुए डॉ. मीनू माहेश्वरी एवं समस्त लेखकों को बधाई दी।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
कर्मचारियों के खिलाफ CBI जांच पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, राज्य सरकारों का हस्तक्षेप खत्म
अब पेरेंट्स की इजाजत के बिना बच्चों को नहीं मिलेगा सोशल मीडिया का एक्सेस | मिसयूज पर सख्ती
साल के पहले दिन RBI का बड़ा फैसला: 3 तरह के बैंक अकाउंट बंद, कहीं आपका भी अकाउंट शामिल तो नहीं?
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
