राजस्थान शिक्षा विभाग में तबादलों का तूफान | 509 प्रिंसिपलों की लिस्ट जारी, कई APO, कई BEO बनाए गए | यहां देखें पूरी लिस्ट

बीकानेर 

राजस्थान के शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्यभर के 509 प्रिंसिपलों का तबादला आदेश जारी किया है, जिससे शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है।

35 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, दिल-डायबिटीज-इंफेक्शन के मरीजों को बड़ी राहत | देखें लिस्ट

जारी सूची के मुताबिक कई प्रिंसिपलों को उनके गृह जिलों से बाहर भेजा गया है, जबकि कुछ को APO (Awaiting Posting Orders) में रखा गया है। वहीं, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देते हुए BEO (Block Education Officer) पद पर लगाया गया है।

तत्काल प्रभाव से आदेश

शासनादेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी संबंधित प्रिंसिपल्स को तत्काल प्रभाव से वर्तमान कार्यस्थल से रिलीव होकर नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

विभागीय सूत्रों का मानना है कि यह तबादलों की पहली बड़ी सूची है और जल्द ही एक और लिस्ट जारी हो सकती है, जिसमें शेष बचे अधिकारियों और शिक्षकों के नाम हो सकते हैं।

प्रभावित अधिकारी

  • कुल 509 प्रिंसिपल तबादले की सूची में शामिल

  • कई को APO किया गया

  • कुछ को बीईओ की जिम्मेदारी दी गई

  • कई को जिले से बाहर ट्रांसफर किया गया

क्या बोले अधिकारी

शिक्षा निदेशालय का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक संतुलन और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि किसी भी स्तर पर टालमटोल या देरी दंडात्मक कार्रवाई का कारण बन सकती है। यहां देखें पूरी तबादला लिस्ट PDF में

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

35 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, दिल-डायबिटीज-इंफेक्शन के मरीजों को बड़ी राहत | देखें लिस्ट

उदयपुर के होटल में रेव पार्टी की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा | 11 लड़कियां, 39 लड़के पकड़े गए, शराब-नशा और संदिग्ध कनेक्शन की जांच

पूजा से पहले ही प्राण छूटे | बोलेरो में सवार 11 लोगों की गोंडा में दर्दनाक मौत, एक साथ डूबे | मरने वालों में 9 एक ही परिवार के

हद है भाई… बैंक है या बंधक केंद्र! | किस्त नहीं चुकाई तो बैंक ने पत्नी को ही बंधक बना लिया

बैंकों में हर शनिवार को छुट्टी? | सरकार ने संसद में खोले 5 डे वर्किंग प्लान के पत्ते, जानिए क्या बदलने वाला है

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें