राजस्थान पुलिस में फेरबदल: RPS अफसरों के तबादले | जयपुर में बड़ा रीशफल; देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान में 11 RPS अधिकारियों के तबादले किए गए। हरिप्रसाद सोमानी को SOG जयपुर से ट्रैफिक में भेजा गया, सरिता बड़गुर्जर का भी ट्रांसफर।

जयपुर 

राजस्थान में सोमवार को पुलिस महकमे में अचानक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। गृह विभाग और डीजीपी कार्यालय की ओर से जारी दो अलग-अलग सूची में कुल 11 आरपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए, जिससे विभाग में हलचल तेज हो गई।

इस सूची में डिप्टी एसपी और एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें खासतौर पर जयपुर में तैनात अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

JJM घोटाला: कोर्ट पहुंचते ही सुबोध अग्रवाल ने लिया सुधांशु पंत का नाम | ‘600 करोड़ उनके समय के… हम पर क्यों निशाना?’

SOG से ट्रैफिक—हरिप्रसाद सोमानी का बदला दायित्व

तबादला सूची में हरिप्रसाद सोमानी का नाम प्रमुखता से सामने आया है। उन्हें जयपुर में एसओजी के एडिशनल एसपी पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक-उत्तर), जयपुर नियुक्त किया गया है।

वहीं सरिता बड़गुर्जर को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, ट्रैफिक-उत्तर से हटाकर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय-उत्तर), पुलिस आयुक्तालय जयपुर भेजा गया है।

दो सूचियों में 11 अफसरों का फेरबदल

गृह विभाग की सूची में 4 एडिशनल एसपी के तबादले किए गए हैं, जबकि बाकी अधिकारियों के नाम डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी दूसरी सूची में शामिल हैं। इस फेरबदल में शाहपुरा और भवानीमंडी के सीओ स्तर के अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं।

छोटे बच्चों के लिए कफ सिरप पर सख्ती की तैयारी: 2 साल से कम पर पूरी रोक का प्रस्ताव | जहरीले केमिकल्स से हुई मौतों के बाद केंद्र सख्त

इस अचानक हुए प्रशासनिक बदलाव को विभागीय कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। जयपुर सहित कई इलाकों में नए सिरे से जिम्मेदारियां तय होने के बाद अब पुलिसिंग के अंदाज में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।