पेंशन फंड और कर्मचारियों के स्थायीकरण पर मंथन | दो विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं की अहम बैठक में बना साझा रोडमैप

उदयपुर (Udaipur) में एमपीयूएटी (MPUAT)और एसकेएनएयू (SKNAU) के कुलगुरुओं की बैठक में पेंशन निधि और कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई, राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी।

उदयपुर 

राजस्थान के दो प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों के बीच कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बड़ा मंथन हुआ। Maharana Pratap University of Agriculture and Technology, उदयपुर के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह और Sri Karan Narendra Agriculture University, जोबनेर के कुलगुरु डॉ. पी. एस. चौहान के बीच आयोजित बैठक में पेंशन और कर्मचारियों के नियमितीकरण जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में दोनों कुलगुरुओं ने विश्वविद्यालयों के सामने खड़े समान प्रशासनिक और वित्तीय मुद्दों को साझा किया। खासतौर पर पेंशन से जुड़े लंबित मामलों पर गंभीरता से विचार किया गया और इस दिशा में समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। चर्चा के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि विश्वविद्यालयों के लंबित मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के समक्ष पेंशन निधि प्राप्त करने के लिए एक मजबूत और प्रभावी प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

इसके अलावा कर्मचारियों के नियमितीकरण और स्थिरीकरण के मुद्दे पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। दोनों कुलगुरुओं ने माना कि इस विषय पर ठोस कदम उठाना जरूरी है, ताकि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान हो सके और विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली और अधिक सुचारु बन सके।

बैठक के अंत में यह भी तय किया गया कि इन महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक और ठोस निर्णय लेने के लिए जल्द ही एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी सिर्फ डिग्री तक नहीं | UGC बोला– पास की आंगनवाड़ी अपनाइए, बच्चों की पढ़ाई में हाथ बंटाइए

अब टैक्स वेबसाइट पर मिलेगा ‘कर साथी’ | AI असिस्टेंट के साथ इनकम टैक्स की नई साइट लॉन्च

अब किताबें ही नहीं, डिग्री भी देगा NCERT | सरकार ने दिया ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव

भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज | नया मटेरियल ऊर्जा स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन को बना सकता है सस्ता व असरदार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।