जनगणना ड्यूटी से लौटे शिक्षक की मौत, रात में बिगड़ी तबीयत | भरतपुर में हड़कंप, भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक की आशंका

भरतपुर के हलैना क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षक भवानी सिंह जाट की अचानक मौत हो गई। देर रात तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भीषण गर्मी के बीच हीट स्ट्रोक की आशंका जताई जा रही है।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

भरतपुर 

राजस्थान के भरतपुर जिले के हलैना क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी में लगे एक शिक्षक की अचानक मौत से शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दिनभर जनगणना कार्य करने के बाद शिक्षक की तबीयत बिगड़ी और देर रात अस्पताल में उनकी मौत हो गई। भीषण गर्मी के बीच हुई इस मौत को लेकर हीट स्ट्रोक की आशंका भी जताई जा रही है।

10 नंबर देकर योग्य उम्मीदवारों को बाहर फेंका, चहेतों को 49 नंबर बांटे | राजस्थान यूनिवर्सिटी भर्ती कांड में VC देवस्वरूप हटाए गए

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक शिक्षक भवानी सिंह जाट (39) झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील के गांव ढाका की ढाणी के रहने वाले थे। वे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेवर में कार्यरत थे और इन दिनों जनगणना कार्य में लगे हुए थे।

बताया गया है कि गुरुवार को पूरे दिन जनगणना ड्यूटी करने के बाद वे देर शाम हलैना लौटे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर मकान मालिक और आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें हलैना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को परिजन हलैना पहुंचे और मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

डीजल नहीं, पानी छोड़कर दौड़ेगी ट्रेन | भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, दुनिया के चुनिंदा देशों की कतार में पहुंचा देश

इधर, स्थानीय लोगों और जानकार सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लगातार फील्ड ड्यूटी करने के कारण शिक्षक हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं। हालांकि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के दौरान एक शिक्षक की इस तरह मौत ने सरकारी कर्मचारियों की फील्ड ड्यूटी और भीषण गर्मी में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

तेल-तेल चिल्ला रही दुनिया… और बंगाल से आई बड़ी खबर | अशोकनगर के नीचे दबा है ‘ब्लैक गोल्ड’, दिल्ली से ONGC तक बढ़ी हलचल

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।