भरतपुर
पानी और अन्य किसान समस्याओं को लेकर 12 जनवरी को हलैना (Halena) के निडर पार्क में आयोजित होने वाली किसानों की जनसभा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस जनसभा के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को ग्राम ललिता मूड़िया स्थित परशुराम मंदिर में पूर्व सांसद पंडित रामकिशन और किसानों ने पोस्टर का विमोचन किया।
पोस्टर विमोचन के दौरान पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने किसानों की समस्याओं पर चिंता जताते हुए कहा, “खेती पर खतरा लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन दशकों में 40 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। खेती मंहगी होने और कर्ज बढ़ने से किसानों की स्थिति दयनीय हो गई है। यदि सिंचाई के लिए पानी का बेहतर इंतजाम हो जाए, तो खेती की लागत घटेगी और किसान खुशहाल हो सकेंगे।” उन्होंने 12 जनवरी की सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की और इसे किसानों की आवाज बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण मंच बताया।
किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने जानकारी दी कि जनसभा में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा, “यह जनसभा किसानों की आवाज को नई ऊंचाई देने के लिए आयोजित की जा रही है। पानी और अन्य मुद्दों पर ठोस समाधान की जरूरत है।”
जिले भर से जुटे किसान, दिखा एकता का जोश
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में जिले भर के किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों ने एकजुट होकर 12 जनवरी की जनसभा को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर किसान नेताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन और सरकार तक आवाज पहुंचाने का आह्वान किया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
कर्मचारियों के खिलाफ CBI जांच पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, राज्य सरकारों का हस्तक्षेप खत्म
अब पेरेंट्स की इजाजत के बिना बच्चों को नहीं मिलेगा सोशल मीडिया का एक्सेस | मिसयूज पर सख्ती
साल के पहले दिन RBI का बड़ा फैसला: 3 तरह के बैंक अकाउंट बंद, कहीं आपका भी अकाउंट शामिल तो नहीं?
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
