भरतपुर
नीमदा गेट स्थित हनुमान मंदिर पर नीमदा गेट, नेहरू नगर, धाऊ पायसा, अनाह गेट आदि क्षेत्रों की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता किसान नेता यदुनाथ दारापुरिया द्वारा की गई। बैठक में अनाह गेट से नीमदा गेट होते हुए काली की बगीची तक लगभग 1650 मीटर कच्ची खाई में बनने वाले कवर्ड नाले के स्थान पर खुला नाला बनाने की सरकारी स्वीकृति का विरोध प्रकट किया गया।
मीटिंग में वीरेन्द्र गोठिया ने कहा कि संपूर्ण खाई में कवर्ड नाला बनाकर 30 प्रतिशत क्षेत्र में खुला नाला बनाकर राज्य सरकार व प्रशासन स्थानीय आम जनता को एक और समस्या की ओर धकेल रही है। गोविंद सिंह ने कहा कि अनाह गेट से काली की बगीची तक खुला नाला नहीं बनने दिया जायेगा। इस खुले नाले से आम जनता के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने के साथ-साथ सुजान गंगा नहर की तरह आत्महत्या करने का केन्द्र बन जायेगा। बैठक में मौजूद लोगों ने खुले नाले रखने से स्थानीय लोगों के सामने भविष्य में आने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला गया।
बैठक में सभी वक्ताओं ने राज्य सरकार से मांग की कि बंद नाले के स्थान पर बंद नाले की स्वीकृत डिजायन पर पुनः विचार कर बंद नाले का निर्माण कराया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अनाह गेट से काली की बगीची तक खुले नाले के निर्माण के लिये जगह-जगह पर एक जन जागरण अभियान चलाकर आन्दोलन किया जायेगा। जन जागरण अभियान के अन्तर्गत खुले नाले के विरोध में धाऊ पायसा स्थित देवेन्द्र बैसला के निवास स्थान पर मंगलवार दोपहर 12 बजे रखी गयी है।
बैठक में मानसिंह, कालीचरण, महादेवा, भगवान सिंह, बाबूसिंह, अजय, नारायण सिंह, मुकेश, विजय मिस्त्री, देवेन्द्र बैंसला, हेमसिंह, धीरज, बबलू, लक्ष्मीनारायण, नरसी, प्रहलाद गुप्ता, देवेन्द्र सोनी, संजय, दिनेश, मंगल सैनी आदि सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन श्रीराम ने किया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
कर्मचारियों के खिलाफ CBI जांच पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, राज्य सरकारों का हस्तक्षेप खत्म
अब पेरेंट्स की इजाजत के बिना बच्चों को नहीं मिलेगा सोशल मीडिया का एक्सेस | मिसयूज पर सख्ती
साल के पहले दिन RBI का बड़ा फैसला: 3 तरह के बैंक अकाउंट बंद, कहीं आपका भी अकाउंट शामिल तो नहीं?
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
