भरतपुर
पंचायत समितियों की तरह भरतपुर जिला परिषद् में भी किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। हालांकि जिला परिषद में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई है।
भरतपुर जिला परिषद् में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीती है, लेकिन बहुमत से दूर रही। भाजपा ने 37 में से 17 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस के 14, निर्दलीय 4 और बसपा के 2 उम्मीदवार जीते हैं।
भाजपा के रणनीतिकारों का दावा, बहुमत जुटा लेंगे
भरतपुर जिला परिषद में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई है, लेकिन यहां किस पार्टी का जिला प्रमुख बनेगा यह निर्दलीय और बसपा के हाथ में है। भाजपा को स्पष्ट बहुमत के लिए कम से कम दो और सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। भाजपा के रणनीतिकारों का कहना है कि वह बहुमत से ज्यादा समर्थन जुटा लेगी।
जगत सिंह जिला प्रमुख के दावेदार
हाल ही में भाजपा में फिर से शामिल हुए पूर्व विदेश राज्य मंत्री नटवर सिंह के बेटे जगतसिंह भरतपुर जिला परिषद के जिला प्रमुख के रूप में भाजपा के प्रमुख दावेदार हैं। उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की है। मन जा रहा है कि जगत सिंह बहुमत लायक समर्थन आसानी से जुटा लेंगे।
जिला परिषद चुनाव नतीजे
कुल वार्ड 37
बीजेपी 17
कांग्रेस 14
बसपा 2
निर्दलीय 4
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
