मुस्कान एक पहल संस्था (Muskan Ek Pahal) ने जनसहयोग से भुसावर के स्कूल, मंदिर, बस अड्डा और मोक्षधाम सहित कई स्थानों पर दो दर्जन बैंच लगाकर जनसेवा की मिसाल पेश की।
भुसावर
जनहित की सेवा को संकल्प बनाकर कार्य कर रही मुस्कान एक पहल संस्था ने एक और मानवीय अध्याय जोड़ते हुए जनसहयोग से भुसावर शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दो दर्जन बैंच लगवाकर आमजन को बड़ी राहत पहुंचाई है। संस्था की इस पहल ने न केवल राहगीरों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को बैठने की सुविधा दी है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की एक प्रेरक मिसाल भी पेश की है।
संस्था द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शहर के उद्यान, भगत राज मंदिर, हाथीवान, बस अड्डा तथा मोक्षधाम जैसे प्रमुख स्थानों पर बैंच स्थापित किए गए हैं। इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है, जहां अब बैठने की सुविधा मिलने से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।
न्यायिक महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | राजस्थान हाईकोर्ट ने 8 न्यायिक अधिकारियों को APO किया
संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल ने बताया कि मुस्कान एक पहल संस्था पिछले सात वर्षों से निरंतर जनहित के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाजसेवा कर रही है। संस्था द्वारा हर वर्ष गर्मियों में शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर शीतल जल मंदिर संचालित किए जाते हैं, जिससे राहगीरों को भीषण गर्मी में राहत मिलती है।
उन्होंने बताया कि संस्था का अगला बड़ा प्रकल्प पक्षियों के संरक्षण से जुड़ा है। इसके तहत एक विशालकाय पक्षीघर का निर्माण किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 5 लाख रुपए है। यह राशि जनसहयोग से एकत्रित की जा रही है। मार्च माह तक इसका निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा, जहां पक्षियों के लिए दाना और पानी की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी।
इस सेवा कार्य में बैंच स्थापना के मुख्य सहयोगी अनिल मित्तल, सुयश, कांतादेवी, सुवोध, दीपक एवं गजेंद्र चौहान रहे। इसके अलावा लोकेश, दिलीप सहित अन्य सहयोगियों ने भी इस जनकल्याणकारी पहल में सक्रिय योगदान दिया।
संस्था की यह पहल न केवल जरूरतमंदों को सुविधा दे रही है, बल्कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सामूहिक जिम्मेदारी का एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित कर रही है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
न्यायिक महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | राजस्थान हाईकोर्ट ने 8 न्यायिक अधिकारियों को APO किया
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
