जयपुर
राजस्थान के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने पंचायत चुनाव की लगी आचार संहिता को धता बताते हुए अपने विधायक कोटे से अपने विधानसभा क्षेत्र लालसोट के एक स्कूल में 5 क्लास रूम बनवाने की डिजायर दौसा कलेक्टर को कर दी। राज्य के चुनाव आयोग ने मंत्री की इस डिजायर को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए डिजायर को रद्द करवा दिया।
आपको बता दें कि राज्य के 6 जिलों जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, सिरोही और दौसा में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगी है। इनमें जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव हैं । 5 अगस्त को इन चुनावों की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग ने की थी। इस घोषणा के साथ ही इन सभी जिलों में आचार संहिता लागू हो गई थी। आचार संहिता लागू होने के बावजूद लालसोट से विधायक और मंत्री परसादी लाल ने लालसोट की ग्राम पंचायत पट्टी किशोरपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महाराजपुरा में 5 क्लास रूम बनाने की अनुशंसा जिला कलेक्टर दौसा को कर दी।
अब इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए विधायक कोष से की गई इस डिजायर को चुनाव आयोग ने कैंसल करवा दिया है। इन 5 क्लास रूम के निर्माण पर खर्च होने वाली रकम 25 लाख रुपए मीणा ने अपने विधायक कोष से देने का एलान किया। मीणा की इस डिजायर की सूचना जब राज्य निर्वाचन आयोग को मिली तो आयोग ने इस पर एक्शन लेते हुए डिजायर को निरस्त करने के आदेश जिला कलेक्टर को दिए।
साथ ही एक नोटिस परसादी लाल मीणा को जारी किया। इसमें चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की अनुशंसा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में आती है। भविष्य में आचार संहिता के दौरान इस तरह की अनुशंषा नहीं करें, इस तरह की आपसे अपेक्षा की जाती है।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
