जोधपुर में फिर भड़का उप्रदव, भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज, अश्रुगैस के गोले छोड़े, कर्फ्यू लगा

जोधपुर 

राजस्थान में करौली के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया है। सोमवार रात चौराहे पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी बाल मुकुंद बिस्सा की मूर्ति पर इस्लामिक झंडा फहराने को लेकर विवाद हो गया था। मूर्ति पर झंडा लगाने और चौराहे के सर्किल पर ईद से जुड़े बैनर लगाने से विवाद की शुरुआत हुई। इसके बाद मंगलवार को उपद्रव और भड़कने के बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़ लोगों को खदेड़ा। जोधपुर में अभी तनाव के हालात बने हुए हैं। इसे देखते हुए 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

घायल पुलिसकर्मी

पुलिस ने जालौरी गेट की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए है। समुदाय विशेष के लोगों ने एक दुसरे समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ भी की। इसके अलावा ईद की नमाज को लेकर चौराहे तक लाउडस्पीकर लगाने‌ को लेकर नाराज लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। विवाद के बाद  दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव में आधा दर्जन युवक घायल हो गए।

पत्रकारों को भी निशाना बनाकर पीटा गया। समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और रास्ते में जो भी लोग मिले उनके साथ मारपीट भी की मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। सूरसागर विधायक कांता व्यास और महापौर ने दोषी पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की है। हिंदू संगठन जालौरी गेट पर धरना दिए हुए बैठे है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समाज से अपने घर और मस्जिद में नमाज पढ़ने का आह्वान किया है।

आज ही जोधपुर और जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिन के कार्यक्रम रखे गए थे। अब सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने एक हाईलेवल मीटिंग भी बुलाई है। मुख्यमंत्री ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। इससे पहले आज सुबह जोधपुर के शनिचर थाना इलाके में उपद्रवियों ने 20 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़ दिए और कई एटीएम में भी तोड़फोड़ की है।

सूरसागर विधायक के घर के बाहर भी हंगामा हुआ है। जयपुर से एडीजी क्राइम समेत अन्य अधिकारियों को जोधपुर भेजा गया है। उधर, आज पत्थरबाजी में एक और पुलिसकर्मी घायल हो गया है। कल रात से तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो चुके हैं।

जालोरी गेट चौराहे पर सोमवार देर रात करीब 11.30 बजे कुछ लोग झंडे लगा रहे थे। इस दौरान वीडियो बनाते एक शख्स को कुछ युवकों ने पीट दिया। कुछ लोग बीच-बचाव करने आए तो उन्हें भी पीटा। इसके बाद दूसरे गुट ने सामने वाले गुट पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में डीसीपी ईस्ट और उदयमंदिर एसएचओ घायल हो गए थे।

सीएम गहलोत ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सीएम अशोक गहलोत ने आज सुबह ट्वीट कर लिखा- जालौरी गेट , जोधपुर पर दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति व्यवस्था  बनाए रखने के निर्देश दिए गए है। जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं  कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। राजस्थान के जोधपुर शहर के एक इलाके में सोमवार रात दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प के बाद तनाव हो पैदा हो गया।

सीएम के लिए शर्म की बात: सूर्यकांता व्यास
सूरसागर विधायक ने जोधपुर में हुए बवाल के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जोधपुर को जोधपुर रहने दो। इसे शमशान नहीं बनाना है। इस तरह की घटना होना सीएम के लिए शर्म की बात है। रातभर से हालात खराब है। मैं पुलिस के काम से संतुष्ट नहीं हूं। पुलिस दबाव में काम कर रही है। पुलिस निष्पक्ष काम करें। मैंने गलती की है तो मुझे भी सजा दो। कांग्रेस का एक भी जनप्रतिनिध यहां नहीं आया है। यह प्लानिंग के साथ काम किया है।

नेपाल के मशहूर पब में राहुल गांधी, यहां देखिए इसका वीडियो

वाह! राजस्थान की पुलिस, वाह !! हत्या के मामले में कोर्ट ने मांगे सबूत तो बोली; बंदर ले गए!

जयपुर में डॉक्टर का खतरनाक कदम, ग्लूकोज में नशीली दवा मिलाकर कर लिया सुसाइड

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का जुलाई में DA बढ़ना पक्का, इतनी हो सकती है बढ़ोतरी

नहीं आएगा नया वेतन आयोग! सैलरी बढ़ाने का आ सकता है नया फॉर्मूला

अफसरों की बेरुखी से अटक गई हजारों रेलकर्मियों की पदोन्नति, रेलवे बोर्ड ने जताई नाराजगी

पापा हैं जज के ड्राइवर, बिटिया फर्स्ट अटेम्प्ट में बन गई सिविल जज, जयपुर से की थी कानून की पढ़ाई

अमृत समान है छाछ, हर रोज पीजिए