भारी बारिश के बीच कोटा में सघन वृक्षारोपण | विधायक संदीप शर्मा बोले- प्रकृति बचाना हर नागरिक का धर्म

कोटा 

भारी वर्षा के बीच राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन और स्वामी विवेकानंद विचार संस्थान की ओर से रविवार को कर्णेश्वर योजना क्षेत्र की बरड़ा बस्ती से सटी वन विभाग की भूमि पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार सदस्यों को किया मनोनीत, इन लोगों के नाम शामिल

कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी और राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट गिरिराज गुप्ता ने भाग लिया। इस दौरान बरगद, पीपल, नीम, अर्जुन, बिल्वपत्र, जामुन और शमी के पौधे बड़ी संख्या में लगाए गए।

लहूलुहान हुई इंदौर से लौट रही खुशियों की बस | कोटा में भीषण हादसे में मां, दो बेटे और दामाद की मौत … एक झटके में उजड़ गया सोनी परिवार, गांव में पसरा मातम

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज पूरी दुनिया प्रकृति के असंतुलन का दुष्परिणाम भुगत रही है। इसे संतुलित रखने का एकमात्र उपाय अधिकाधिक वृक्षारोपण और उनकी समुचित देखभाल है। वृक्षारोपण केवल सरकार या संस्थाओं का कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। हम जन्म से मृत्यु तक प्रकृति पर निर्भर रहते हैं, ऐसे में उसका संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और खुशहाल जीवन मिल सके।

वक्ताओं ने कहा कि शास्त्रों और धर्मग्रंथों में भी वृक्षारोपण को पुण्य का कार्य माना गया है। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने तक संरक्षण देना भी जरूरी है।

कार्यक्रम में वार्ड 33 के पार्षद कमलकांत शर्मा, विवेकानंद विचार संस्थान के एडवोकेट रूपचंद शर्मा, मोहन सेन, विष्णु प्रसाद गर्ग, तेजराज सिंह मीणा, सी. एल. प्रजापति, गणेश जांगिड़, सुरेश राठौड़, दिनेश मीणा, राजेंद्र मेघवाल, गोपाल यादव, इंजीनियर महेंद्र सिंह हाडा, रासबिहारी मीणा सहित मातृशक्ति और प्रकृति प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार सदस्यों को किया मनोनीत, इन लोगों के नाम शामिल

लहूलुहान हुई इंदौर से लौट रही खुशियों की बस | कोटा में भीषण हादसे में मां, दो बेटे और दामाद की मौत … एक झटके में उजड़ गया सोनी परिवार, गांव में पसरा मातम

ट्रेन में सफर करने वाले हर यात्री को नहीं मिलेगी लोअर बर्थ, रेलवे ने बदला नियम | जानिए वजह और किसे मिलेगी प्राथमिकता

मोदी सरकार फिर करेगी सरकारी बैंकों में बड़ा बदलाव | जानें क्या चल रही सुगबुगाहट

काम पर नहीं थे, फिर भी बढ़ेगी सैलरी! रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

राजस्थान में बिजली विभाग में बंपर भर्ती | डिस्कॉम में 1947 नए पद स्वीकृत

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें