जयपुर
जयपुर में आमागढ़ प्रकरण को लेकर शुक्रवार को निकाली गई युवा आक्रोश रैली में भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने अपने संबोधन में आह्वान करते हुए कहा-गर्व से कहो हम हिंदू है। मीणा ने कहा कि कुछ नेता अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने व बांटने की कोशिश कर रहे है। हम भगवा के सम्मान में सड़कों पर उतरे है। हमारी सामाजिक व ऐतिहासिक धरोहरों पर कब्जे, उनका नाम बदलने की साजिश चल रही है। इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। यह एक अंतरराष्ट्रीय साजिश हो सकती है।
युवा आक्रोश रैली दोपहर एक बजे शुरू हुई। इसमें हिस्सा लाइन के लिए सांसद किरोड़ीलाल मीणा आदर्श नगर स्थित सूरज मैदान पहुंचे। वहां से एक बड़ी रैली जयपुर पुलिस कमिश्नरेट तक निकली गई। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस रैली में मीणा समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैंकड़ों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। सभी सामाजिक एकजुटता के नारे लगा रहे थे। निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा के खिलाफ भी नारेबाजी जमकर नारेबाजी की गई। कमिश्नरेट पहुंचकर रामकेश के खिलाफ एक लिखित शिकायत भी दी गई। रैली में किरोड़ीलाल के साथ भाजपा नेता पंकज मीणा भी मौजूद रहे।
निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा की गिरफ्तारी की मांग
किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि मीणा आदिवासी समाज हिंदू है, हिंदू था और हिंदू ही रहेगा। जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते हैं, उसका आरक्षण खत्म कर देना चाहिए। आमागढ़ पहाड़ी पर शिव परिवार की मूर्तियां तोड़ने वाले समाज कंटक हैं । ऐसे फरार असामाजिक तत्वों को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए।
आमागढ़ हमारी सामजिक धरोहर
किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि आमागढ़ हमारी सामजिक धरोहर है। पुलिस ने यहां से झंडे हटा दिए। ताला लगा दिए। वहां मंदिर में प्रवेश और पूजा पर पाबंदी लगा दी। इसको तत्काल हटाया जाए। साथ ही, पिछले दिनों निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा और उसके समर्थकों द्वारा आमागढ़ पर पहुंचकर भगवा ध्वज को हटाने और वहां तोड़फोड़ के मामले में जल्द NSA के तहत गिरफ्तारी की जाए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- समरसता और सेवा का संगम | केशव नगर में विहिप सेवा विभाग का प्रशिक्षण व सम्मान समारोह आयोजित
- हरियाणा की जिला न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल | हाई कोर्ट ने किए 49 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, तुरंत नए पदभार संभालने के आदेश
- हरियाणा सरकार ने DA-DR बढ़ाकर 60% किया | 4 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को फायदा, जानें कब से मिलेगा एरियर
- बिहार में रिश्वत लेते पकड़ा गया यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट रजिस्ट्रार… और खुल गया ‘ऊपर’ तक का खेल | 2.5 लाख की डील में VC का नाम, ऑडियो रिकॉर्डिंग से मचा हड़कंप
- रेलवे में बड़ा बदलाव… अब बीमारी भी नहीं रोकेगी प्रमोशन | डी-कैटेगराइज्ड कर्मचारियों की पुरानी सेवा भी जुड़ेगी, ग्रुप ‘बी’ तक का रास्ता साफ
- बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका
- 25 ओवर में चौकों-छक्कों की बरसात, 2 मैचों में पलटे समीकरण | बैंकर्स और गोपालगढ़ क्लब की धमाकेदार जीत, टूर्नामेंट में बढ़ा रोमांच
- भुसावर में ‘गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो’ की गूंज | महिलाओं की अगुवाई में निकली जनजागरण रैली, SDM को सौंपा ज्ञापन
