राजस्थान (Rajasthan) में कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सफर के दौरान अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की पत्नी उषा चौहान की ट्रेन के वॉशरूम में मौत हो गई। शुरुआती जांच में साइलेंट हार्ट अटैक कारण माना गया।
चित्तौड़गढ़
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रेल के सफर को अचानक मातम में बदल दिया। कांचीगुड़ा–भगत की कोठी एक्सप्रेस (17606) में यात्रा कर रही अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की पत्नी की ट्रेन के वॉशरूम में ही मौत हो गई। डॉक्टरों की शुरुआती जांच में इसे साइलेंट हार्ट अटैक माना जा रहा है।
रिश्वत जमीन में गाड़कर भी नहीं बच पाया VDO | एसीबी ने गड्ढा खुदवाकर निकाले एक लाख, बेटा भी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ सोजत से निंबाहेड़ा लौट रहे थे। दोनों का रिजर्वेशन अलग-अलग कोच में था, इसलिए सफर के दौरान वे अलग-अलग डिब्बों में बैठे हुए थे।
निंबाहेड़ा स्टेशन आने से कुछ समय पहले उषा चौहान ने अपने पति को फोन कर बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं। ट्रेन जैसे ही निंबाहेड़ा पहुंची, जज राजकुमार चौहान प्लेटफॉर्म पर उतरकर पत्नी का इंतजार करने लगे। लेकिन काफी देर बीतने के बाद भी वह कोच से बाहर नहीं आईं, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई।
घबराए जज ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई तो पता चला कि उषा चौहान का फोन अभी भी ट्रेन के अंदर ही सक्रिय है। इसके बाद ट्रेन को आगे के स्टेशनों पर जांचने की कोशिश हुई, लेकिन मंदसौर में भी वॉशरूम का दरवाजा नहीं खुल पाया।
आखिरकार रतलाम जिले के जावरा स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाकर पूरी तरह तलाशी ली गई। एक वॉशरूम अंदर से बंद मिला। शक होने पर जीआरपीएफ ने औजारों की मदद से दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर सब सन्न रह गए—उषा चौहान बेसुध हालत में फर्श पर पड़ी थीं।
उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों का मानना है कि उन्हें अचानक Silent Heart Attack आया, जिससे उन्हें मदद मांगने का भी मौका नहीं मिला। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार और सहयात्रियों में गहरा शोक छा गया। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को अपने साथ जोधपुर ले गए।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा
‘दिनदहाड़े न्यायिक हत्या’ | हाई कोर्ट ने जज पर साधा निशाना, फैसले को बताया गंभीर कदाचार
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
