जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा खतरा | रनवे छूते ही फिर आसमान में लौटा विमान, 12 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jaipur International Airport) पर मुंबई से आई एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1280 पहली कोशिश में लैंड नहीं हो सकी। रनवे छूते ही विमान दोबारा उड़ गया और 12 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग हुई।

जयपुर 

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह कुछ मिनटों के लिए ऐसा माहौल बन गया जब विमान में बैठे यात्रियों की धड़कनें थम सी गईं। मुंबई से आई फ्लाइट पहली कोशिश में उतर नहीं पाई और रनवे छूते ही दोबारा आसमान की ओर उठ गई। करीब 12 मिनट बाद दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित उतरा, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

रिश्वत जमीन में गाड़कर भी नहीं बच पाया VDO | एसीबी ने गड्ढा खुदवाकर निकाले एक लाख, बेटा भी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार Air India Express की फ्लाइट IX-1280 गुरुवार सुबह 7:37 बजे Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport (मुंबई) से उड़ान भरकर जयपुर के लिए रवाना हुई थी। विमान में क्रू सहित कुल 147 लोग सवार थे।

करीब 9:20 बजे विमान ने Jaipur International Airport पर उतरने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस दौरान फ्लाइट की लैंडिंग ठीक से नहीं हो पाई। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पायलट ने विमान को रनवे टच कराने के तुरंत बाद दोबारा टेकऑफ करवा दिया और विमान को ‘गो-अराउंड’ मोड में हवा में ले गए।

इसके बाद विमान को कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगवाते हुए दोबारा लैंडिंग की तैयारी की गई। करीब 12 मिनट बाद सुबह लगभग 9:32 बजे पायलट ने दूसरी कोशिश में फ्लाइट को सुरक्षित रनवे पर उतार दिया।

जैसे ही विमान सुरक्षित लैंड हुआ, यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक Air India Express या एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा

‘दिनदहाड़े न्यायिक हत्या’ | हाई कोर्ट ने जज पर साधा निशाना, फैसले को बताया गंभीर कदाचार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।