गणगौर के दिन घर उजड़ा: युवक ने गर्भवती पत्नी, विधवा चाची की हत्या कर खुदकुशी की

जयपुर 

जयपुर के बैनाड़ इलाके में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। गणगौर के शुभ दिन पर एक घर में मातम छा गया, जब 36 वर्षीय युवक पंकज कुमावत ने अपनी गर्भवती पत्नी और विधवा चाची की निर्ममता से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त

घटना के वक्त पंकज का 9 वर्षीय बेटा यश भी घर में मौजूद था। बेटे पर भी जानलेवा हमला किया गया, लेकिन किसी तरह वह खुद को बचाकर बाहर भागने में सफल रहा। उसकी चीखें सुनकर पड़ोसी दौड़े और जब दरवाजा खोला गया तो सामने खून से सना खौफनाक मंजर था।

एक ही घर में तीन मौतें, मातम में डूबा बैनाड़ इलाका
थाना प्रभारी सवाई सिंह के अनुसार, पंकज अपनी परिवारिक समस्याओं से परेशान था। सोमवार शाम उसने हथौड़े से हमला कर पहले पत्नी सुनीता (33) की हत्या कर दी, जो दो महीने की गर्भवती थी। इसके बाद उसने अपनी विधवा चाची मधु (55) को भी मौत के घाट उतार दिया। दोनों की हत्या करने के बाद पंकज ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगा ली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को घटना का कारण माना जा रहा है।

बेटे की चीखों ने बचा ली जान
पंकज के छोटे बेटे यश (9) पर भी हमला किया गया, लेकिन वह किसी तरह भाग निकला और मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसकी आवाज़ सुनकर पड़ोसी पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सवालों के घेरे में वारदात की असली वजह
घटना के बाद से पूरे बैनाड़ इलाके में मातम और सन्नाटा पसरा है। स्थानीय लोग सदमे में हैं और हत्या की असली वजह को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस मृतकों के रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान में अब इस यूनिवर्सिटी के कुलपति पर निलंबन की गाज, पर्दे के पीछे छिपा था बड़ा खेल, अब पूरा सच आया सामने

राजस्थान 12वीं बोर्ड: फिर रद्द हुई ये परीक्षा, जानिए वजह | अब कब होगा एग्जाम?

अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त

पुलिस का ‘गवाह घोटाला’: अदालत भी हैरान, 16 केस में जज का ड्राइवर बना गवाह, एक ने 100 मामलों में दी गवाही |  सिस्टम की धज्जियां उड़ाने वाली कहानी!

दिमाग हिल जाएगा! रेलवे ट्रैक के बीच गर्दन फंसी… मौत तय लग रही थी, लेकिन फिर ऐसा ट्विस्ट आया कि सबके होश उड़ गए!