उदयपुर
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चुनाव के दो साल पहले एक बार फिर वह सक्रिय हो गई हैं। राजे ने मंगलवार को मेवाड़ दर्शन यात्रा शुरू की। उन्होंने मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया जी से अपनी शुरुआत की है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वे सांवलिया सेठ मंदिर पहुंची। दर्शन के बाद वे अपने समर्थकों से मिली। यहां पार्टी पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया।
राजे ने पहली बार सांवरा सेठ के दर्शन कर अपनी यात्रा की शुरूआत की है। अब तक राजसमंद के चारभुजा मंदिर से ही शुरूआत करतीं थीं। राजे की यात्रा को चुनाव की तैयारी और वसुंधरा की दावेदारी जताने के तौर पर देखा जा रहा है।
हालांकि मंच से राजे ने कहा कि पार्टियां कयास लगा रही हैं कि यह यात्रा राजनीतिक है। मगर हर बात को राजनीति से जोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि कोविड में कई लोगों ने अपनों को खोया है। उनके दुख में शरीक होने आई हूं। सांवरा सेठ के दर्शन कर कोविड का असर कम होने का धन्यवाद दिया है।
नाराज हो गईं वसुंधरा
राजे की सभा में कुछ लोग मंच पर पहुंच गए। पुलिस के लिए भी कंट्रोल करना मुश्किल हो गया, पहले राजे ने मंच पर चढ़ रहे कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई, फिर भी कार्यकर्ता नहीं माने तो नाराज राजे भाषण बीच में छोड़कर बैठ गईं। इससे पहले वसुंधरा राजे सांवलिया सेठ के मंदिर गई। मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
राजे 24 नवंबर को झाड़ोल जाएंगी
राजे 24 नवंबर को झाड़ोल जाएंगी जहां पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के घर जाएंगे और उनके परिवार में हुए निधन पर संवेदना जताएंगी, बाद में उदयपुर आकर यहां राजसमंद की दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी, पूर्व सांसद महावीर भगोरा व उदयपुर महापौर जीएस टांक के घर जाएंगी जहां संवेदना जताएंगी। उदयपुर से राजे एकलिंगजी के दर्शन कर नाथद्वारा श्रीनाथजी के दर्शन करने जाएंगी। 25 को जहाजपुर व बेंगू का कार्यक्रम होगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
