भरतपुर के कॉलेज ग्राउंड में फुटबॉलर पर दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाश फरार, एक की हुई पहचान; जानिए कौन था वो

भरतपुर में शुक्रवार को दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने महारानी श्रीजयाकॉलेज के खेल मैदान पर उस समय एक फुटबॉलर पर फायरिंग कर दी जब वह मैदान पर खेलने गया था। फायरिंग की वारदात में फुटबॉलर घायल हो गया। उसके चेहरे और गर्दन पर छर्रे लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बदमाशों की फायरिंग में घायल  फुटबॉलर का नाम जितेश सैनी पुत्र प्रमोद सैनी निवासी  दीनदयाल नगर, भरतपुर है बताया जाता है कि फायरिंग करने के बाद अज्ञात बदमाशों ने दहशत पैदा करने के लिए फिल्मी स्टाइल में अपनी बाइक से कॉलेज मैदान के चक्कर लगाए और फरार हो गए

फायरिंग की वारदात शुक्रवार शाम को उस समय हुई थी जब फुटबॉलर जितेश कॉलेज ग्राउंड में फुटबॉल खेलने गया था और वह अपने कपड़े बदल रहा था इसी दौरान अज्ञात बदमाश आए और सीधे जितेश पर फायरिंग कर दी जिससे वह गया हो गया घायल अवस्था में अन्य खिलाडियों ने उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया

एक बदमाश की हुई पहचान
सूचना मिलने पर मथुरा गेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस बाइक के नंबरों के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है। पुलिस का कहना का कहना है बदमाशों की संख्या चार थी जिनमें से एक की पहचान कर ली गई है। उसका नाम डैनी है। वह गोपालगढ़ का रहने वाला है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?