डीग
डीग (Deeg) में बरई रोड के एक खेत में गुरुवार सुबह वह मंजर देखने को मिला जिसने पूरे गांव को सन्न कर दिया। बोरिंग पर लगे पंखे की मरम्मत करने उतरे एक पिता-पुत्र की जोड़ी कीचड़ में ऐसी धंसी कि वापस ज़िंदा लौटना नसीब न हुआ। एक घंटे से भी ज्यादा वक्त की कोशिशों के बाद जब दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक मौत अपना काम कर चुकी थी।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बदले चार हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, राजस्थान में इनको लगाया CJ
मृतकों की पहचान शहर के कामा गेट निवासी धर्मसिंह (55) और उनके बेटे बंटी (23) के रूप में हुई है। दोनों दिहाड़ी मजदूर थे और गुरुवार सुबह 7:30 बजे हुकम सैनी के खेत पर पंखा ठीक करने पहुंचे थे। बोरिंग में उतरे तो वहां भरा कीचड़ उनकी जान का दुश्मन बन गया। एक-एक कदम पर धंसते चले गए और आखिरकार वहीं दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले पिता धर्मसिंह अंदर गए, लेकिन जब देर तक बाहर नहीं निकले तो बेटा बंटी भी अंदर उतर गया। इसके बाद दोनों में से कोई वापस नहीं लौटा। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह फौजदार ने बताया, प्रारंभिक तौर पर यह मौत दम घुटने और कीचड़ में धंसने से हुई प्रतीत होती है, लेकिन सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।
बंटी दो भाइयों में एक था और दोनों भाई मजदूरी कर परिवार पालते थे। पिता धर्मसिंह भी साथ मिलकर मेहनत-मजदूरी करते थे। एक ही परिवार के दो कमाऊ सदस्यों की एक साथ मौत से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव भर में शोक की लहर है और हर कोई इस हादसे को लेकर गमगीन है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बदले चार हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, राजस्थान में इनको लगाया CJ
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
