अलवर
अलवर के भिवाड़ी में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों तरफ से फायिरंग हुई। SHO जितेंद्र सोलंकी की सर्विस रिवाल्वर से निकली गोली से एक बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा बदमाश फरार हो गया।
पुलिस को भिवाड़ी में किसी वारदात को अंजाम देने की भनक लगी थी। इस पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस को देख कर बदमाशों ने फायरिंग की। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान एक बदमाश को पैर में गोली लगाने से घायल हुआ है। उसका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि घटना फुलबाग थाना क्षेत्र के रामपुरा मुंडाना उद्योग इलाके की है। बदमाश ने दो गोली चलाई। पुलिस ने भी चार फायर किए। पकड़े गए बदमाश से पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश बाइक पर थे। बाइक फंस गई तो पहाड़ों में पैदल भागे। लेकिन, एक को गोली लगी तो वह पकड़ में आ गया। उसका नाम बिहार के भवलपुर गया निवासी अमित पुत्र अरविंद बताया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
- शतरंज से तेज़ हो रहा दिमाग | भरतपुर में पाँच दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- खेती से कमाई का नया फार्मूला | एमपीयूएटी में अमरुद आधारित बागवानी पर 36 किसानों को मिला प्रशिक्षण और संसाधन
- अटल जी को नमन, सुशासन का संकल्प | महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 101वीं जयंती पर सुशासन दिवस
- भरतपुर में दर्दनाक हादसा: बीमार बेटे को दिखाकर लौट रही थी मां, अज्ञात कार ने रौंदा, मौके पर ही दोनों की मौत
