जोधपुर
जोधपुर डिस्कॉम के चार कर्मचारी उपभोक्ताओं से जमा के रूप में आई करीब डेढ़ करोड़ की राशि को डकार गए। जोधपुर डिस्कॉम की जब ऑडिट (Audit) हुई तो इसका खुलासा हुआ। अब इन चार कर्मचारियों के खिलाफ उदयमंदिर थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है। वहीं अब जोधपुर डिस्कॉम इन चार कर्मचारियों से रिकवरी की तैयारी कर रहा है।
मामला लूणी के डिस्कॉम कार्यालय का है। इस कार्यालय में तैनात कर्मचारी मोहम्मद फरीद, हेल्पर अजय कुमार मीणा, विक्रम सिंह नरुकाव रिटायर्ड रीडर ओमप्रकाश ने मिलकर एक साल में डेढ़ करोड़ रुपए डकार लिए। इन कर्मचारियों ने 34 उपभोक्ताओं के खातों में बिल की राशि तो जमा कर ली गई, लेकिन डिस्कॉम के पीसीसीबी में एन्ट्री नहीं की गई। लूणी कार्यालय में उपभोक्ता अपना बिजली बिल जमा करवाते, लेकिन यह चारों कर्मचारी फर्जी तरीके से उपभोक्ताओं के पैसे डकारते रहे।
इस तरह किया डेढ़ करोड़ का गबन
कर्मचारी मोहम्मद फरीद, हेल्पर अजय कुमार मीणा, विक्रम सिंह नरुका व रिटायर्ड रीडर ओमप्रकाश मिलकर एक साल में उपभोक्ताओं से बिजली बिल के पैसे को जमा करते फिर कम्प्यूटर में उपभोक्ता के नाम से प्रोसेस भी करते लेकिन ना रजिस्टर में एन्ट्री करते और ना पैसा राजस्व में जमा करवाते। इतना ही नहीं उपभोक्ताओं को पैसा जमा कर ये चारों कर्मचारी रसीद भी दे देते थे।लेकिन एक साल बाद ऑडिट में गबन का खेल खुल गया।
जोधपुर शहर के उदयमंदिर पुलिस थाने में डिस्कॉम के जेईएन महेश कुमार नागर ने चारों गबन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उपभोक्ताओं के बिल के 1,45,06,468 रुपए गबन करने का मामला दर्ज करवा दिया है। इस गबन में और भी कर्मचारियों के शामिल होने का अंदेशा है। अब उदयमंदिर पुलिस चारों कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘खजाना खुल गया’ | RBI ने सरकार को दिया 2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड, मिडिल ईस्ट संकट के बीच मिली बड़ी आर्थिक ताकत
- ‘गौरैया के लिए घर, धरती के लिए जंग’ | भरतपुर में जैव विविधता दिवस पर छात्रों ने उठाई पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी
- 30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’
- ‘धरती बचानी है तो जैव विविधता बचाइए’ | उदयपुर में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने ली शपथ
- अटेंडेंस बढ़ाने के नाम पर 20 हजार की ‘डील’ | ACB ने यूनिवर्सिटी के अंदर बिछाया जाल, दो प्रोफेसर रंगे हाथ दबोचे
- भरतपुर हैंडबॉल टीम का चयन पूरा: सब-जूनियर वर्ग में शिशु एकेडमी, जिला स्कूल और गैलेक्सी स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा
- भीलवाड़ा कृषि महाविद्यालय में ‘सृजन-2026’ का भव्य आयोजन | एआई खेती से लेकर जैविक कृषि तक गूंजे नए विचार
- करनाल में गूंजेगा भरतपुर का नाम: मनीष भान सिंह को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
