झालावाड़
झालावाड़ जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के नजदीक घोड़ाखाल के पास टापरी बनाकर रहने वाले एक मजदूर परिवार के 5 लोगों को बुधवार आधी रात के बाद एक डम्पर ने कुचल दिया। इससे पांचों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी व उनके तीन बच्चे शामिल हैं। दो बच्चे दूसरी जगह सो रहे थे, इसलिए वे हादसे का शिकार होने से बच गए। इस हादसे की जिसने भी खबर सुनी वह सन्न रह गया।
मण्डावर थाना अधिकारी मुरलीधर ने बताया कि घाटोली निवासी सुरेश का परिवार मजदूरी करता था। आधी रत के बाद तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उसके परिवार को कुचल दिया। जिसमें सुरेश , उसकी पत्नी सीताबाई (40), पुत्र पवन (7), पुत्री कमलेश (5) और निर्मला (11) की मौत हो गई।
दुर्गेश (13) और बाबूलाल (6) दूर सो रहे थे, इसलिए बच गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर चालक को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। डंपर चालक झालावाड़ जिले के जैतपुर का निवासी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
