भरतपुर
आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार एम.एस.जे. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ समिति के सौजन्य से आयोजित इस मेले में भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर और सवाई माधोपुर जिलों के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण कराया।
12 कंपनियों ने लिया भाग
इस मेले में संभव फाउंडेशन जयपुर, जैड फोर्स प्राइवेट लिमिटेड भरतपुर, इगलो बावल रेवाड़ी (हरियाणा), सिटी मॉल गुड़गांव, पीएनजी बावल रेवाड़ी, बीआरसी बावल रेवाड़ी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, पुखराज हेल्थ केयर जयपुर, आरके टायर्स भरतपुर, सोनालिका ट्रैक्टर्स भरतपुर, एलआईसी और जिन्दल हॉस्पिटल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने साक्षात्कार लेकर युवाओं को रोजगार देने के प्रति आश्वस्त किया।
मुख्य अतिथियों ने युवाओं को किया प्रेरित
रोजगार मेले का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती शिवानी दायमा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग संघ संचालक भागीरथ सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भगवान दास शर्मा एवं जिला परिषद सदस्य अभयवीर सिंह रहे।
प्राचार्य डॉ. हरबीर सिंह ने सभी कंपनियों, अतिथियों, संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए रोजगार मेले को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।
पूर्व जिला महामंत्री भगवान दास शर्मा ने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने और स्वरोजगार के नए अवसर तलाशने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि “सफलता केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि निजी क्षेत्र और स्वरोजगार के भी अनंत अवसर हैं।”
जिला परिषद सदस्य अभयवीर सिंह ने मेले को युवाओं के लिए वरदान बताया और कहा कि “रोजगार मेले से युवाओं को न केवल नौकरियों की जानकारी मिलेगी, बल्कि वे अपने करियर को सही दिशा भी दे सकेंगे।”
भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की बात कही और भरतपुर के संपूर्ण विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भागीरथ सिंह ने बेरोजगारी, रोजगार और स्वरोजगार की अवधारणाओं पर विस्तार से चर्चा की और युवाओं को “आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयास करने” के लिए प्रेरित किया।
संस्कृति और प्रेरणा का संगम
कार्यक्रम की शुरुआत वर्षा डागुर, सोनम कुमारी और तनु गडा़सिया की सरस्वती वंदना से हुई। प्रो. डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने स्वागत गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए।
कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. डॉ. संतोष गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कंपनियों, अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि “रोजगार मेले से युवा सही करियर दिशा चुनने में सक्षम होंगे।”
महाविद्यालय के संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में डॉ. ओम प्रकाश सोलंकी, डॉ. इला मिश्रा, डॉ. योगेंद्र भानु, डॉ. मानवेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. शकुंतला मीणा, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. सरोज देवी, डॉ. अंजू तंवर, डॉ. विष्णु चंद गौड़, डॉ. अशोक गोयल, डॉ. अनिल नागर, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. राजेश्वरी, डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. सुमन गोयल, डॉ. सतीश कुमार और डॉ. मनोज सिनसिनवार सहित अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
रोजगार मेले का मुख्य आकर्षण
- 400 से अधिक युवाओं का पंजीकरण
- 12 नामी कंपनियों द्वारा भर्ती प्रक्रिया
- नौकरी पाने का सुनहरा अवसर
- कैरियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट के लिए मार्गदर्शन
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. हरबीर सिंह ने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे रोजगार मेले में भाग लें और करियर के सुनहरे अवसरों का लाभ उठाएं। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने किया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
