नदबई के गांव अटारी में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रद्धालु हुए भावविभोर 

भरतपुर 

नदबई के ग्राम अटारी में मुरारीलाल शर्मा एवं रामस्वरूप पटवारी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा पर व्यासपीठ पर विराजे पंडित सुशील शास्त्री महाराज ने कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया।

ACB का समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक के 6 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की संपत्तियों के दस्तावेज बरामद | 36 आवासीय और कृषि भूखंडों का पता चला, अब लॉकर उगलेगा राज

इस दौरान  पंडित सुशील शास्त्री महाराज ने उद्धव गोपी संवाद, रुक्मणी विवाह आदि कथाओं का बड़े ही रोचक, ज्ञानवर्धक, मार्मिक वर्णन किया जिसे सुनकर भक्तगण भावविभोर हो गये व नाचने लगे। उन्होंने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत भागवत की कथा का श्रवण करने मात्र से जीव के पापों का नाश हो जाता है।

आज व्यास गद्दी का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रमुख समाजसेवी व श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष कौशलेश शर्मा के नेतृत्व में पूजन किया व व्यास जी महाराज का माला, पटका, साफा, शॉल पहनाकर व भरतपुर के आराध्य देव बिहारी जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया। 

व्यास जी महाराज का सम्मान करने वालों में नेमीचंद मुद्गल विप्र फाउंडेशन पूर्व जिलाध्यक्ष, श्रीअन्नपूर्णा रसोई के संचालक विष्णु दत्त शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, जयशंकर टाइगर क्लब सचिव पीयूष जयशंकर टाइगर, इंजी राजेंद्र दंडोतिया सेवानिवृत्त विकास अधिकारी, राजेंद्र भारद्वाज जिलाध्यक्ष मानव अधिकार संघ, दिनेश शर्मा जघीना संभागीय अध्यक्ष रोडवेज यूनियन, कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र बरसानिया, प्रभु दयाल शर्मा रिटायर्ड थानेदार, मदन गोपाल शर्मा लायंस क्लब, रिटायर्ड वरिष्ठ अभियंता डीएन शर्मा, रामेश्वर अमीन, हरिचरण मुद्गल पूर्व पंचायत समिति सदस्य, मुकेश शर्मा प्राचार्य, मनीष शर्मा आदि अन्य सदस्य शामिल थे। आयोजक मंडल ने सभी उपस्थित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी का स्वागत, सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

भरतपुर में दिल दहला देने वाली घटना, कॉलेज स्टूडेंट को ट्रैक्टर ने कुचला, छाती-सिर पर चढ़े टायर | सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: चंडीगढ़ में AAP-कांग्रेस का कैंडिडेट मेयर घोषित, भाजपा की जीत रद्द | रिटर्निंग अफसर के खिलाफ होगा एक्शन, उन्होंने कोर्ट में बोला झूठ

परिवहन अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी, जानें किसको कहां लगाया

35 निरीक्षक और 70 पुलिस उप निरीक्षकों के तबादले, रेंज बदली | जयपुर पुलिस मुख्यालय से जारी हुए आदेश, देखें सूची

30 दिनों के अंदर 26 फीसदी तक मिल सकता है रिटर्न, ये 4 शेयर दिखाएंगे अपना जलवा

सुप्रीम कोर्ट ने किया सवाल; खराब सर्विस के लिए डॉक्टरों पर मुकदमा चल सकता है तो वकीलों पर क्यों नहीं? | बार निकायों का तर्क- ‘उपभोक्ता कानून के दायरे में नहीं लाई जा सकती वकीलों की सेवाएं’

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें